फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Following a mining complaint, the mafia resorted to firing and vandalism.

Kanpur News: खनन की शिकायत पर माफियाओं ने फायरिंग के बाद किया हमला, तोड़फोड़

Mon, 18 May 2026 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Following a mining complaint, the mafia resorted to firing and vandalism.
कानपुर। सचेंडी के कैंधा अकबर पुरवा गांव में अवैध खनन की शिकायत के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर भड़कें दबंग माफियाओं ने वादी के घर पर हमला बोल दिया। हथियारों और असलहों से लैस होकर हूटर बजाते हुए तीन गाड़ियों से पहुंचे माफियाओं ने पहले घर के बाहर जमकर फायरिंग की। इसके बाद युवक के पूरे परिवार को लाठी-डंडों और लात घूसों से पीटा। घर में खड़ी स्कूटी और कार तोड़ डाली। इसके बाद अंजाम भुगतने की धमकी देकर दबंग गाड़ियों से निकल गए।
विज्ञापन

कैंधा अकबर पुरवा गांव निवासी अतुल सिंह ने बताया की गांव के पास पिछले कुछ दिनों से अवैध खनन चल रहा है। शनिवार देर रात खनन होने की जानकारी पर वह गांव के कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने विरोध जताया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने खनन का काम बंद न करने की बात कहते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी। वहीं, रविवार देर शाम खनन माफिया तीन कारों से अपने दर्जन साथियों के साथ घर आ धमका, फिर घर में तोड़फोड़ करते हुए अतुल उनकी मां और पत्नी व भाइयों काे बेरहमी से पीटा। साथ ही कार व स्कूटी में लाठियां चलाकर तोड़फोड़ की। चीख-पुकार सुन ग्रामीणों के आने पर आरोपित करीब छह से सात राउंड फायरिंग करते हुए भाग निकले। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं फायरिंग की बात निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed