Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Following a collision involving a car, a young man was left bloodied at an intersection after he protested; the assailants also snatched his chain and locket.

Kanpur News: कार में लगी टक्कर, विरोध में युवक को चौराहे पर किया लहूलुहान, चेन-लॉकेट छीन ले गए

Mon, 02 Nov 2026 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Following a collision involving a car, a young man was left bloodied at an intersection after he protested; the assailants also snatched his chain and locket.
कानपुर। मरियमपुर चौराहे पर शनिवार देर रात कार में टक्कर की आवाज आने पर दूसरे वाहन सवार युवकों से विरोध करने पहुंचे युवक को कार सवार चार लोगों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि हमलावर पीटने के दौरान गले में पड़ी करीब डेढ़ तोले की चेन व लॉकेट भी छीन ले गए। हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने नजीराबाद थाने में चार नामजद अमनदीप पटेल, अंशू, रनदीप सिंह उर्फ सैंकी और अंकुश उर्फ सैंकी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बर्रा आठ निवासी सौरभ तिवारी के अनुसार वह रात करीब 12:20 बजे लाजपतनगर स्थित प्राॅपर्टी डीलिंग के दफ्तार से स्विफ्ट कार से घर लौट रहे थे। मरियमपुर चौराहे पर उनकी कार के पास से गुजरी मारुति डिजायर कार से उनकी कार में टक्कर लगने की आवाज आई। इस पर वह कार रोककर डिजायर में मौजूद लोगों से विरोध करने पहुंचे। आरोप है कि कार में मौजूद चारों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

विरोध करने पर चारों ने गिराकर लात-घूंसों से जमकर पीटा। हमलावरों ने इसी बीच उनकी चेन, लॉकेट भी छीन लिया। उंगली से अंगूठी भी गायब हो गई। इसके बाद आरोपी कार में सवार होकर गोविंदनगर की ओर भाग गए। पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपने स्तर से चारों के नाम पता करने के बाद थाने में नामजद तहरीर दी। नजीराबाद थाना प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed