फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Follow the ideology of Gandhi ideology and Shastri

गांधी विचारधारा व शास्त्री के आदर्शों का करें अनुसरण

Sat, 03 Oct 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Follow the ideology of Gandhi ideology and Shastri
पुलिस लाइन में गांधीजी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण के बाद सलामी देते एसपी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की महान विभूतियों के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की नसीहत दी गई।
विज्ञापन

प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला, डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, सीडीओ जोगिंदर सिंह, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। राज्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता व लालबहादुर शास्त्री के सादा जीवन उच्च विचार का अनुसरण आज पूरा विश्व कर रहा है। सदर विधायक ने कहा कि राष्ट्रपिता ने सत्य एवं अहिंसा का मार्ग अपनाते हुए भारत को आजादी दिलाई। डीएम ने कहा कि सभी नागरिकों को अपने जीवन में गांधी विचारधारा व शास्त्री जी के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। सीडीओ ने कहा कि यदि अपने समाज व देश को गांधी-शास्त्री के सपनों का देश बनाना है। गोष्ठी के बाद डीएम ने सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय, वरिष्ठ कोषाधिकारी केके पांडेय, जिला सूचना अधिकारी वीएन पांडेय, सदर एसडीएम आनंद कुमार सिंह, सफाई नायक पुत्तन, कल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

15 दिव्यांगों को दी गई ट्राईसाइकिल
गांधी जयंती पर जिला दिव्यांग एवं सशक्तिकरण विभाग की ओर से कलक्ट्रेट में 15 दिव्यांगों को राज्यमंत्री, सदर विधायक, डीएम व सीडीओ ने ट्राईसाइकिल बांटी। राज्यमंत्री ने सभी दिव्यांगों से अलग-अलग बात करते हुए उनके रोजगार आदि की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में यदि कोई भी दिव्यांगजन अपना रोजगार करना चाहते हैं, तो उन्हें पूरा सहयोग किया जाए। ताकि सभी दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बन सकें। इस दारान जिला दिव्यांगजन अधिकारी गिरिजाशंकर सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी सभागार में अधिकारियों ने रखे विचार
गांधी जयंती के अवसर पर विकास भवन स्थित गांधी सभागार में सीडीओ जोगिंदर सिंह, डीडीओ डॉ. प्रद्युम्र कुमार यादव, उपकृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरजा शंकर, डीसी प्रवीण मिश्रा आदि ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए। इसके बाद अधिकारियों ने अपने विचार रखे।

एसपी ने पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
माती स्थित पुलिस लाइन में एसपी केशव कुमार चौधरी, एएसपी अनूप कुमार ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही अफसरों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद वर्ष 2019 में कुंभ मेला ड्यूटी में बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीओ संदीप कुमार, आरआई चंद्रभूषण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed