{"_id":"cb3f8f2bd0e88cf2c3e96572b29345e1","slug":"fog-will-say-happy-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा बोलेगा, हैप्पी न्यू ईयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा बोलेगा, हैप्पी न्यू ईयर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Fri, 01 Jan 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को हवाओं की दिशा बदलने से मौसम फिर बदल गया है। रात का पारा गिरने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नए साल की सुबह कोहरे और ठंड से भरी होगी। 5 जनवरी के बाद तेज ठंड पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। लेकिन, वातावरण में नमी लगातार बढ़ रही है और दो दिन से रात का पारा गिर रहा है।
विज्ञापन
इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए आगे कोहरे और रात का पारा गिरने की स्थिति बन सकती है। डॉ. दुबे ने बताया कि अनुमान के अनुसार इस हफ्ते देर रात से सुबह तक कोहरा रहेगा। दिन की धूप हल्की हो सकती है। बारिश की संभावना नहीं है, पर अचानक विपरीत परिस्थितियां बनने से मौसम बदल सकता है।
विज्ञापन