{"_id":"68e6768d35e939fa7c115577151d66b4","slug":"fog-was-commanded-by-the-speed-of-vehicles-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, ठिठुरे लोग
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात
Updated Mon, 07 Dec 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती सर्दी ने जिलेवासियों को ठंड का अहसास कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
रविवार को अकबरपुर, रूरा, शिवली, सरवनखेड़ा, रनियां आदि क्षेत्रों में काफी
कोहरा रहा।
घने धुंध की वजह से वाहन की गति धीमी रही। वहीं 10 बजे के बाद धुंध छटने से लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं शाम ढलते ही लोग ठंड से बचने के लिए आग जलाकर तापते नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों ने अभी ठंड मेें और इजाफा होने के संकेत दिए हैं।
देहात क्षेत्र में पिछले सप्ताह बारिश के चलते तापमान में अचानक गिरावट आ गई। वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से गलन और बढ़ गई है। सुबह के समय घना कोहरा से वाहन चालक लाइटों के सहारे धीमी गति से रेंगते नजर आए।
कई वाहन चालक सड़क किनारे बने होटलों व ढाबों पर वाहन खड़ाकर कोहरा छटने का इंतजार करते रहे। लंबी दूरी के वाहन भी धीमी गति से गुजरे। स्कूलों में भी बच्चों की उपस्थित अपेक्षाकृत कम रही। वहीं, शाम पांच बजते ही तापमान गिरने से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। लोग आग जलाकर तापते नजर रहे।
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक सीवी सिंह ने बताया कि 24 घंटे के अंदर तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में अंतर आ जाने से सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी। पछुआ हवाएं अभी और सर्दी लेकर आएंगी। आसमान में हल्के बादल छाने की संभावना है। कोहरा अभी बना रहेगा।