फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fog slows down trains, delays Shikohabad-Kanpur MEMU by two and a half hours

Kanpur News: कोहरे ने कम की ट्रेनों की रफ्तार, शिकोहाबाद-कानपुर मेमू ढाई घंटे रही लेट

Mon, 05 Jan 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 05 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Fog slows down trains, delays Shikohabad-Kanpur MEMU by two and a half hours
झींझक। कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई है। दिल्ली-हावड़ा लाइन पर स्थित झींझक स्टेशन पर कानपुर की तरफ जाने वाली शिकोहाबाद-कानपुर मेमू का समय सुबह 8:35 बजे का है, लेकिन यह रविवार को ढाई घंटे की देरी से सुबह 11:05 बजे आई।
विज्ञापन

ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। प्लेटफार्म ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्री बार-बार पूछताछ केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। कानपुर की तरफ जाने वाली रीवा एक्सप्रेस रात 2:19 बजे से 1 घंटे 30 मिनट की देरी से चलकर रात 3:49 बजे आई। वहीं ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 4:03 बजे से 1 घंटे 35 मिनट की देरी से सुबह 5:38 बजे पहुंची। वहीं फफूंद-कानपुर मेमू सुबह 6:23 बजे से 2 घंटे 20 मिनट की देरी से सुबह 8:43 बजे आई। मुरी एक्सप्रेस दोपहर 12:54 से एक घंटे की देरी से दोपहर 1:54 बजे पहुंची।
विज्ञापन

इसी तरह गोमती एक्सप्रेस शाम 6:09 बजे से दो घंटे की देरी से शाम 8:09 बजे आई। कुछ यही स्थिति दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों का रहा। कानपुर इटावा मेमू सुबह 8:01 बजे से 1 घंटे 45 मिनट की देरी से सुबह 9:46 बजे आई। जबकि गोमती एक्सप्रेस सुबह 8:34 बजे से दो घंटे की देरी से सुबह 10:34 बजे आई। फफूंद स्टेशन के टीआई आलोक दुबे ने बताया कि कोहरे अधिक होने की स्थिति यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लोको पायलट फॉग सिग्नल के पास ट्रेनों को धीमी गति से निकालते हैं। इससे ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम साफ होने पर समय में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed