फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fog and cold in kanpur

हाड़कंपाऊ ठंड की ताकत के आगे सब बेकार, दिन भर नहीं हुए सूर्य देवता के दर्शन

Thu, 08 Dec 2016 03:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 08 Dec 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
fog and cold in kanpur
कोहरा और ठंड ने खूब किया लोगों को परेशान - फोटो : राहुल शुक्ला
हाड़कंपाऊ ठंड की ताकत के आगे सारे उपाय बेकार साबित हो रहे हैं। गुरुवार को सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। लोग भीषण ठंड में दांत कटकटाते हुए देखे गए। मौसम के उतार-चढ़ाव और हवाओं की दिशा बदलने से 13 दिसंबर को हल्की बारिश के आसार हैं। इसके फोर कास्ट (पूर्वानुमान) आईआईटी कानपुर के मौसम विज्ञानियों ने भी जारी किए हैं। विज्ञानियों ने एक मिली मीटर बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार तड़के से ही कोहरे की चादर ने पूरे शहर को ढक लिया। एक-एक घंटे जैसे-जैसे बीते ठंड भी और बढ़ती गई। सुबह उत्तर-पश्चिम की हवाएं चलीं लेकिन दोपहर बाद दक्षिण-पश्चिम की हवाएं चलने लगीं। इसी वजह से दिन का पारा तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। जो पारा मंगलवार को 16.4 डिग्री सेल्सियस था, वह बुधवार को लुढ़ककर 19.4 डिग्री सेल्सियस आ गया। न्यूनतम पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस चढ़ा है। यह पारा मंगलवार को 10.7 डिग्री था लेकिन बुधवार को 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।  अधिकतम, न्यूनतम पारा लुढ़केगा। 13 दिसंबर को हवाओं की गति 14 किलो मीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है। ऐसा हुआ तो सर्दी बढ़ेगी। अरहर, मटर, चना और आलू की फसलों को नुकसान संभव है। वातावरण में सुबह की नमी 100 फीसदी रहने का अनुमान है। फर्रुखाबाद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बच्चे ठंड से परेशान देखे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed