फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Focus on fitness to improve the women's cricket team's performance.

Kanpur News: महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन सुधारने के लिए फिटनेस पर जोर

Sat, 12 Sep 2026 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Focus on fitness to improve the women's cricket team's performance.
कानपुर। उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम ने 2025 में खराब फिटनेस और फील्डिंग के कारण मिली निराशा से सबक लेते हुए आगामी सत्र के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों के लिए यो-यो और ब्रोंको टेस्ट अनिवार्य किया हैं। कमला क्लब में शनिवार और रविवार को अंडर-15 महिला खिलाड़ियों के चयन ट्रायल होंगे।
विज्ञापन


पिछले सत्र 2025 में कई मुकाबले खराब फील्डिंग और फिटनेस के कारण हाथ से निकल गए। इस बार खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ कैचिंग, ग्राउंड फील्डिंग, थ्रो की सटीकता और चुस्ती पर विशेष काम किया जा रहा है। लखनऊ में 40 खिलाड़ियों का विशेष कंडीशनिंग कैंप आयोजित किया गया, जिसमें फिटनेस विशेषज्ञों ने खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया के तहत लगभग सभी वर्गों के ट्रायल पूरे हो चुके हैं। अब कानपुर में अंडर-15 खिलाड़ियों की परीक्षा होगी। 2024 में यूपी की अंडर-19 टीम वनडे चैंपियन बनी थी और टी-20 में उपविजेता रही थी। 2025 में प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। प्रबंधन 2026 सत्र के लिए टीम को मजबूत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


90 से अधिक खिलाड़ी करेंगी प्रतिभाग
यूपीसीए की ओर से अंडर-15 बालिका यूपी टीम के चयन मुकाबलों में कई जिलों से चुनी गई महिला क्रिकेटर हिस्सा लेंगी। कानपुर से चयन मुकाबलों के लिए 11 खिलाड़ियों को चुना गया है। इनमें अनुश्री कश्यप, भव्या अवस्थी, दिव्या दिशाद, दिशा सिंह, काव्या बंदोह, माही, मनी पाल, नंदिका यादव, परी यादव, वंशिका यादव और आराध्या सिंह शामिल हैं। अन्य जिलों से लगभग 90 से अधिक खिलाड़ी इस कैंप में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed