{"_id":"663bd29bf34fca2ed2090e94","slug":"flying-squad-constable-misbehaved-with-sector-magistrate-kanpur-news-c-222-1-sknp1016-111185-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सेक्टर मजिस्ट्रेट से उड़नदस्ते के सिपाही ने की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सेक्टर मजिस्ट्रेट से उड़नदस्ते के सिपाही ने की अभद्रता
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव में बूथों का निरीक्षण कर लौट रहे सेक्टर मजिस्ट्रेट से उड़नदस्ते के सिपाही ने वाहन चेकिंग के दौरान अभद्रता की। मामले की शिकायत एसडीएम से की गई।
लोकसभा सीट के लिए जनपद में 13 मई को मतदान है। प्रशासन मतदाताओं को बूथों पर बेहतर सुविधा मुहैया कराने का पूरा प्रयास कर रहा है। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर पूरी नजर रखे हैं। कायमगंज के सेक्टर मजिस्ट्रेट पशु चिकित्साधिकारी रामेंद्र सिंह बूथों का निरीक्षण करने के बाद मंगलवार रात करीब 10 बजे निजी कार से वापस आ रहे थे।
शमसाबाद क्षेत्र की पुलिस चौकी फैजबाग के पास उड़नदस्ते ने उन्हें रोका। वह चेकिंग करने लगे। डॉ.रामेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी की ओर से जारी आई कार्ड दिखाया। इसके बावजूद एक सिपाही उनसे अभद्रता करने लगा। सिपाही नशे में लग रहा था। अभद्रता की हदें पार करने के बावजूद उड़नदस्ता प्रभारी सहित किसी ने कोई हस्तक्षेप भी नहीं किया।
विज्ञापन
उन्होंने मामले की शिकायत कायमगंज एसडीएम से की। उन्होंने पूरा घटनाक्रम व्हाट्सएप ग्रुप पर लिखकर वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया। एसडीएम कायमगंज यदुवंश कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट से अभद्रता किए जाने की शिकायत मिली है। इस संबंध में सिपाही से जवाब मांगा गया है।