फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fly directly to for Bangalore from March, Spicejet resume his service

बंगलूरू के लिए मार्च से सीधे भरिए उड़ान, स्पाइस जेट की तरफ से सेवा फिर शुरू करने की तैयारी

Sun, 19 Jan 2020 07:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 19 Jan 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Fly directly to for Bangalore from March, Spicejet resume his service
हवाई जहाज - फोटो : गूगल
लंबे समय से बंद कानपुर-बंगलूरू के लिए सीधी फ्लाइट आगामी 28 मार्च से फिर शुरू हो सकती है। हवाई जहाज संचालन कंपनी स्पाइस जेट और एयरपोर्ट अथॉरिटी अहिरवां की तरफ से इसकी तैयारी चल रही है। 2019 में करीब तीन महीने के लिए इस सीधी फ्लाइट का संचालन किया गया था। लेकिन बाद में इसमें अवरोध आ गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अब इस पर फिर से काम शुरू हो रहा है। स्पाइस जेट कंपनी जल्द ही इसके लिए नया विमान खरीदने जा रही है। स्पाइस जेट के अनुसार फ्लाइट का शेड्यूल 15 दिन पहले जारी होगा। इसके अलावा कानपुर-कोलकाता के बीच फ्लाइट संचालन पर भी काम हो रहा है। माना जा रहा है कि बंगलूरू के बाद कोलकाता के लिए फ्लाइट का शेड्यूल जारी होगा।  
विज्ञापन


दिल्ली, मुंबई की फ्लाइट समय से आई-गईं
मौसम ठीक होने से अहिरवां एयरपोर्ट से रविवार को दो शहरों दिल्ली और मुंबई के लिए तीन फ्लाइट समय से आई और गईं। कानपुर-अहमदाबाद की सेवा रविवार होने से बंद रही। इस फ्लाइट का शेड्यूल सप्ताह में सिर्फ छह दिनों के लिए है। 78 सीटर यह विमान सोमवार से शनिवार के बीच संचालित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed