फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flower business flourishes during wedding season, advance booking underway

Kanpur News: अकबरपुर-रनियां व भोगनीपुर विधानसभा की 43 सड़कें होंगी चकाचक

Mon, 09 Feb 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 09 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Flower business flourishes during wedding season, advance booking underway
कानपुर देहात। अकबरपुर -रनियां व भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े संपर्क मार्गाें की उखड़ी सड़कों के हिस्से चकाचक होंगे। लोक निर्माण विभाग ने 4.10 करोड़ का प्रस्ताव बनाया है। इसी वित्तीय वर्ष में मंजूरी मिलने की उम्मीद है। सड़कें दुरुस्त होने से सफर में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

अकबरपुर-रनियां विधानसभा क्षेत्र में कुल 25 संपर्क मार्ग की सड़कें क्षतिग्रस्त पायी गई हैं। इसकी वजह से राहगीरों को हिचकोले भरा सफर करने को मजबूर होना पड़ता है। इन सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण के लिए करीब 2.07 करोड़ रुपये की दरकार है। इसी प्रकार भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 18 संपर्क मार्ग ऐसे चिह्नित किए गए हैं जिनके आंशिक हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

चिह्नित इन सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण कार्य के लिए करीब 2.03 करोड़ रुपये की जरूरत है। जनप्रतिनिधियों की ओर से मिले प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग की ओर से सर्वे कराने के बाद डीपीआर बनाई गई है। कुल 43 संपर्क मार्गाें की क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने में करीब 4.10 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। मंजूरी मिलने पर इन सड़कों की मरम्मत करीब दो माह में कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
वर्जन..............
अकबरपुर-रनियां व भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में संपर्क मार्गाें के क्षतिग्रस्त हिस्साें को दुरुस्त कराने के लिए 43 सड़कों की डीपीआर भेजी गई है। इसी वित्तीय वर्ष में मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मंजूरी मिलने पर बारिश से पहले ही सड़कों को चकाचक करा दिया जाएगा। - हेमंत कुमार, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
....................
मरम्मत के लिए चिंहित सड़कों पर एक नजर

अकबरपुर-रनियां विधानसभा : तातमऊ से खखरा मार्ग, मांडा के मजरा मदारपुरवा संपर्क मार्ग, कल्याणपुर शिवली मार्ग से फतेहपुर मजरा निहूंठा संपर्क मार्ग, रूरा गौरियापुर मार्ग से इंदरुख मार्ग, मथुरापुरवा संपर्क मार्ग, जगनपुर का मजरा सेखीपुर संपर्क मार्ग, सराय हरपाली का मजरा कुतकुआपुर संपर्क मार्ग, लालपुर शिवराजपुर का मजरा अड्डनपुरवा से खमाहार बेडहरा संपर्क मार्ग, रूरा डेरापुर मार्ग से गहोलिया मार्ग, गंभीरपुर संपर्क मार्ग, जुगराजपुर शिवली संपर्क, पकड़ी शिवली मार्ग से कन्हैयापुरवा मार्ग, पेराजोर से गोइनी मार्ग, जुगराजपुर संपर्क मार्ग, मिथलेशपुर संपर्क मार्ग, बारा सिकंदरा मार्ग से कुंभी मार्ग, रूरा शिवली से वीरपुर नकसिया मार्ग, रास्तपुर का मजरा जोगीडेरा संपर्क मार्ग, माती निरीक्षण भवन का आंतरिक मार्ग, रामपुर शिवली से जसापुरवा संपर्क मार्ग, रैपालपुर का मजरा खलगपुर संपर्क मार्ग, वीरपुर नकसिया का मजरा गुटैया संपर्क मार्ग, ज्योतिष का मजरा कचनार बगिया संपर्क मार्ग और रामजानकी महाविद्यालय के पास से सुजानपुर संपर्क मार्ग।

..................
भोगनीपुर विधानसभा : सिकंदरा भोगनीपुर मुगल मार्ग का किमी एक, नवीपुर रठगांव मार्ग, डींघ निरीक्षण भवन का आंतरित मार्ग, किशुनपुर का मजरा जरी मार्ग, किशोरपुर का मजरा रसलपुर डेरा संपर्क मार्ग, सनायखेड़ा का मजरा जुरयापुरवा संपर्क मार्ग, पिपरी अमरौधा से टयोंगा मार्ग, परमूपुरवा मार्ग, श्यामसुंदरपुर मार्ग, नारायनपुर संपर्क मार्ग, रुरगांव सेखपुर दिबैर मार्ग, चपरघटा का मजरा आढन संपर्क मार्ग, दिबैर की मड़ैया मार्ग, नारायणपुर बाया सरायां मार्ग, सूरजपुर व निनायां मार्ग, जरसेन का मजरा सुंदरपुरवा संपर्क मार्ग, दुधियामऊ मार्ग से महोलिया संपर्क मार्ग, पुखरायां मंडी से अस्तियां मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed