{"_id":"68a2299a6e3c4f5bcf011819","slug":"flood-victims-asked-the-mla-for-electricity-mobile-toilets-and-housing-kanpur-news-c-222-1-frk1001-128420-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाढ़ पीड़ितों ने विधायक से बिजली, मोबाइल शौचालय व आवास मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाढ़ पीड़ितों ने विधायक से बिजली, मोबाइल शौचालय व आवास मांगे
Mon, 18 Aug 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो-04, कमालगंज के जंजाली नगला गांव में बाढ़ के पानी से जाते भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर।
कमालगंज। गंगा की बाढ़ में डूबे जंजाली नगला व चाचूपुर गांव में रविवार को भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर पानी में घुसकर पीड़ितों का दर्द जानने पहुंचे। बाढ़ पीड़ितों ने रात को रोशनी के लिए बिजली या सोलर लाइट लगवाने की मांग की। वहीं मोबाइल शौचालय, मुख्यमंत्री या पीएम आवास मांगा।
जंजाली नगला में 36 परिवार बाढ़ में घिरे थे। चाचूपुर जाने के लिए पुलिया से गांव जाने की सड़क पर तीन फीट पानी चल रहा था। विधायक गांव के अंदर पहुंचने के लिए नंगे पैर पानी में घुसते हुए घरों के बाहर पहुंचे। कई परिवारों में मकानों की खुली छतों के ऊपर मजबूरी की गृहस्थी सजी थी। कहीं छत पर सिलिंडर से खाना बन रहा था तो कहीं लकड़ी व कंडे से चूल्हे पर। शौच की भी समस्या थी।
गांव की मुन्नी देवी, शकुंतला, शीतला, ऊषा देवी, विद्या देवी आदि ने विधायक से कहा कि पक्की सड़क बनवाकर आवागमन का सहारा दिया था। अब बाढ़ से बिजली कट गई। रात को बिजली मिले या सोलर लाइट से रोशनी हो। पानी भरा होने से शौच की समस्या है। मोबाइल शौचालय खड़ा कराया जाए। अन्य महिलाओं के साथ ही दिव्यांग गीता ने भी आवास मांगा। विधायक ने अधिकारियों को फोन कर शौचालय भिजवाने व सोलर पैनल से रोशनी के निर्देश दिए। राजस्व निरीक्षक अजीत दुबे व अभय त्रिवेदी ने कहा कि दोनों गांवों में अब तक सौ परिवारों को राहत किट बांटी गई है। गांव में दो नाव चलवाई जा रहीं हैं।