फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   flood in farrukhabad up, unique wedding

टोकरी में सेहरा, हाथ में पैंट लेकर दुल्हन लेने निकला दूल्हा: दो-दो फीट पानी में चले बराती, धूमधाम से हुआ निकाह

Mon, 02 Aug 2021 07:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Aug 2021 07:55 PM IST
सार

कानपुर जा रही बरात में दूल्हे को पैंट उतारकर हाथ में पकड़कर चलना पड़ा। सेहरा खराब न हो जाए, इस लिए उसे टोकरी में रखकर परिजनों ने बाढ़ का पानी पार किया।

विज्ञापन
flood in farrukhabad up, unique wedding
दो-दो फीट पानी में चले बराती और दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवाह हो या निकाह, शानदार लिबास पहनना, खुद को बेहद खूबसूरत दिखाना हर दूल्हा बने शख्स का सपना होता है। लेकिन कुदरत के आगे किसी का जोर नहीं चलता। कुछ ऐसा ही वाकया फर्रुखाबाद जिले में बाढ़ के पानी से घिरे गांव पंखिया नगला में देखने को मिला।
विज्ञापन


कानपुर जा रही बरात में दूल्हे को पैंट उतारकर हाथ में पकड़कर चलना पड़ा। सेहरा खराब न हो जाए, इस लिए उसे टोकरी में रखकर परिजनों ने बाढ़ का पानी पार किया। तब बरात सकुशल गंतव्य की ओर रवाना हो सकी।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाने के गांव पंखिया नगला (पंखियन की मढ़ैया) के यासीन खां ने बेटे मोहसिन का निकाह जनपद उन्नाव के शुक्लागंज में तय किया गया। काजी ने निकाह के लिए सोमवार की तारीख तय की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन न तो दूल्हे को पता था और न दुल्हन को कि इस तारीख को दोनों के परिजनों को किस दौर से गुजरना होगा। इन दिनों गांव में गंगा की बाढ़ का पानी भरा है। उसके एक किमी दूर तक दो-दो फीट पानी है।

मोहसिन की बरात की रवानगी हुई तो बहनोई न तो शेरवानी और न ही सेहरा पहनाने की रश्म अदा कर सके। दूल्हे को पैदल ही हाथ में पैंट थाम कर बाढ़ का पानी पार करना पड़ा।

बराती व परिजन भी कुछ इसी तरह बाढ़ के पानी में चलकर गांव बिलावलपुर तक पैदल ही गए। वहीं पैंट और सेहरा पहना गया। यहां तक दूल्हे का सेहरा एक टोकरी में रखकर परिवार के लोग लेकर आए। इसके बाद बरात कारों से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed