फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flipkart given 91.50 million package to iit's

फ्लिपकार्ट ने आईआईटियंस को दी 91.50 लाख पैकज की जॉब

Thu, 04 Dec 2014 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे कानपुर
अमर उजाला ब्यूूराे कानपुर Updated Thu, 04 Dec 2014 02:58 AM IST
विज्ञापन
Flipkart given 91.50 million package to iit's
ऑनलाइन ट्रेडिंग की मशहूर कंपनी फ्लिपकार्ट ने आईआईटियंस को सालाना 91.50 लाख (1.50 लाख यूएस डॉलर) रुपये का वेतन पैकेज दिया है। इस कंपनी ने बीटेक, बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम और पीएचडी के 28 स्टूडेंट्स का कैंपस सेलेक्शन किया है।
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट की स्थापना भारतीय मूल के आईआईटियन सचिन बंसल और विनी बंसल ने 2007 में की थी। इस कंपनी का टर्न ओवर 6000 करोड़  रुपये है। इंडिया और दूसरे देशों में 15 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसका दफ्तर बंगलुरु कर्नाटका में है। मुख्यालय सिंगापुर में है। आईआईटियंस को इतना बड़ा वेतन पैकेज देने वाली फ्लिपकार्ट भारतीय मूल की पहली कंपनी है।
आईआईटी के तीन दिनों (1, 2 और 3 दिसंबर) के कैंपस प्लेसमेंट में स्टूडेंट्स के सेलेक्शन की संख्या 450 से ज्यादा हो गई है। पहले दिन जहां 153, वहीं दूसरे दिन 164 (कुल 317) और तीसरे दिन 150 से ज्यादा स्टूडेंट्स का सेलेक्शन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह दूसरा मौका है, जबकि फ्लिपकार्ट ने  यूएस डॉलर के हिसाब से आईआईटियंस को दूसरा सबसे बड़ा वेतन पैकेज दिया है। इससे पहले अमेरिका की साफ्टवेयर कंपनी ओरेकल ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को सालाना एक करोड़ रुपये का वेतन पैकेज दिया था।  
सूत्रों ने बताया कि आईआईटी के प्लेसमेंट में जबरदस्त उछाल आया है। यह पहला मौका है, जब तीन दिनों के कैंपस प्लेसमेंट में 450 से ज्यादा स्टूडेंट्स का कैंपस सेलेक्शन हो गया है।
सालाना वेतन पैकेज भी बढ़ा है। सामान्य औसत वेतन पैकेज 45 लाख रुपये रहा है।  इस बार अलग- अलग कंपनियों का अधिकतम वेतन पैकेज 55 लाख, 60 लाख, 70 लाख, 91.50 लाख और एक करोड़ रुपये रहा है।
इससे आईआईटी प्रशासन उत्साहित है। प्रशासन को उम्मीद है कि बीटेक, बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम, एमएससी और पीएचडी के 1290 स्टूडेंट्स का कैंपस सेलेक्शन हो जाएगा। कैंपस सेलेक्शन के लिए इस बार 250 नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियां आई हैं।
आईआईटियंस के सेलेक्शन में विदेशी कंपनियों ने काफी उत्साह दिखाया है। ओरेकल, गूगल, टॉवर रिसर्च, माइक्रोसॉफ्ट, सैमसंग कोरिया, सैमसंग इंडिया, लिंकडिन, स्क्लमबर्गर, लॉयल्टी रिवार्ड्स और एक्सल सर्विसेज सहित तमाम नामी गिरानी कंपनियां आई हैं।

एक्सल सर्विसेज ने भी एक साथ 38 स्टूडेंट्स का कैंपस सेलेक्शन करके इन सभी को सालाना 55 लाख रुपये का वेतन पैकेज दिया था।   
 एक्सल सर्विसेज (38 स्टूडेंट्स) के बाद फ्लिपकार्ट ने 20 स्टूडेंट का दूसरा बड़ा कैंपस सेलेक्शन किया है। इस बार कैंपस सेलेक्शन और वेतन पैकेज के सारे रिकार्ड टूट जाएंगे। रिटेन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) में आईआईटियंस का प्रदर्शन अच्छा है।
जिस हिसाब से सेलेक्शन चल रहा है, उससे सभी 1290 स्टूडेंट्स के सेलेक्शन की उम्मीद है।
प्रो. दीपू फिलिप, प्लेसमेंट अधिकारी आईआईटी कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed