{"_id":"5c610bb2bdec22116d2d8548","slug":"flights-kanpur-bangalore-from-march-1","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-बंगलूरू फ्लाइट 1 मार्च से शुरू, सिर्फ इतने में करा सकते बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-बंगलूरू फ्लाइट 1 मार्च से शुरू, सिर्फ इतने में करा सकते बुकिंग
Mon, 11 Feb 2019 11:27 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर से बंगलूरू तक सीधी हवाई सेवा एक मार्च से शुरू होगी। स्पाइस जेट ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक फ्लाइट बंगलूरू से दोपहर 1.25 बजे चलकर 3.45 बजे कानपुर पहुंचेगी।
कानपुर से शाम 4.25 मिनट पर रवाना होकर हवाई जहाज 6.50 बजे बंगलूरू पहुंचेगा। स्पाइस जेट ने टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। कानपुर-बंगलूरू का किराया 3499 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
कानपुर से शाम 4.25 मिनट पर रवाना होकर हवाई जहाज 6.50 बजे बंगलूरू पहुंचेगा। स्पाइस जेट ने टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। कानपुर-बंगलूरू का किराया 3499 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खास बात यह है कि बंगलूरू तक सीधी उड़ान के साथ ही शहरवासी पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, कोचीन तक सफर कर सकेंगे। कानपुर से जाने वाला विमान बंगलूरू के बाद इन जगहों के लिए उड़ान भरेगा। अभी तक शहरवासियों को चकेरी एयरपोर्ट से मुंबई, कोलकाता, दिल्ली की सीधी उड़ान की सुविधा मिल रही थी।
कानपुर के यात्रियों को मुंबई में उतरकर बंगलूरू के लिए दूसरे विमान से सफर करना पड़ता है। बंगलूरू की सीधी उड़ान के लिए शहरवासियों को अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ जाने की जरूरत पड़ती है।
कानपुर के यात्रियों को मुंबई में उतरकर बंगलूरू के लिए दूसरे विमान से सफर करना पड़ता है। बंगलूरू की सीधी उड़ान के लिए शहरवासियों को अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ जाने की जरूरत पड़ती है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
कानपुर से सभी रूटों पर यात्रियों की ठीकठाक संख्या देखते हुए स्पाइस जेट बंगलूरू के लिए भी सीधी उड़ान सुविधा देने की तैयारी कर रहा था। कानपुर एयरपोर्ट के निदेशक जमील खालिक ने बताया कि एक मार्च से बंगलूरू की सीधा उड़ान का शेड्यूल स्पाइस जेट ने जारी कर दिया है। बंगलूरू से विभिन्न स्थानों से आने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट कानपुर के लिए सीधी उपलब्ध रहेंगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
30 मार्च तक मुंबई की फ्लाइट प्रभावित होगी
चकेरी एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए काम की खबर है। मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे 7 फरवरी से 30 मार्च तक सप्ताह के तीन दिन बंद रहेंगे।
इस कारण शहर से जाने वाली फ्लाइट के समय में बदलाव किया जा सकता है।
एयरपोर्ट निदेशक के मुताबिक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार सुबह 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मुंबई एयरपोर्ट के रनवे मरम्मत के लिए बंद रहेंगे। इस कारण कई फ्लाइट का समय बदल सकता है। इसलिए सात फरवरी से लेकर 30 मार्च तक (21 मार्च को छोड़कर) मुंबई का हवाई सफर करने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले उड़ान के समय की जानकारी कर लेना बेहतर रहेगा।