{"_id":"5848ff304f1c1b9b1944990e","slug":"flight-will-fly-10-december-from-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीसीए की हरी झंडी, कानपुर में 10 से ही उड़ेगी फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीसीए की हरी झंडी, कानपुर में 10 से ही उड़ेगी फ्लाइट
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 08 Dec 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
शेड्यूल बदलने का प्रस्ताव खारिज, डीजीसीए की हरी झंडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेक्निकल जांच-पड़ताल पूरी करने के बाद डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने बुधवार को चकेरी एयरपोर्ट कानपुर से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली के बीच 10 दिसंबर से ही फ्लाइट चलाने की मंजूरी दे दी है। उद्घाटन के दिन एयर इंडिया की 72 सीटर फ्लाइट अब निर्धारित समय से पहले (सुबह 11 बजे तक) आएगी। नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा फ्लाइट से ही चकेरी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और केक काटकर उद्घाटन करेंगे। इसके बाद यात्रियों को लेकर पहली फ्लाइट नई दिल्ली रवाना होगी। नई दिल्ली जाने के लिए 28 यात्रियों ने टिकट बुक कराए हैं। यह आंकड़ा सात दिसंबर को शाम छह बजे तक का है। कानपुर से नई दिल्ली की दूरी एक घंटा 25 मिनट में तय की जा सकेगी।
कानपुर से नई दिल्ली के बीच फ्लाइट चलाने के लिए बुधवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयर इंडिया के अफसरों की नई दिल्ली में मीटिंग हुई। इसमें डीजीसीए की टेक्निकल रिपोर्ट रखी गई। कोहरे, विजिबिलिटी की समस्या बताकर डेट आगे बढ़ाने की मांग की गई, जिसे मंत्रालय ने खारिज कर दिया। मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा 19 दिसंबर को कानपुर में होनी है। इससे पहले ही फ्लाइट शुरू होगी। मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि रनवे और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीएस) का मैनेजमेंट एयरफोर्स का है। इसमें तकनीकी खामी निकालना ठीक नहीं है। 10 दिसंबर को आसमान साफ रहने की उम्मीद है, ऐसा हुआ तो फ्लाइट का संचालन नियमित रखा जाए। सीनियर मैनेजर कारपोरेट कम्युनिकेशन प्रवीन भटनागर ने बताया कि डीजीसीए से हरी झंडी मिलने के बाद एयर इंडिया ने 10 दिसंबर से ही फ्लाइट चलाने का फैसला किया है। निर्धारित समय से फ्लाइट नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।
निरीक्षण में नहीं मिली थी विजिबिलिटी
एलाइंस एयर के सीईओ सीएस सुब्बैया और एयर इंडिया के सीनियर मैनेजर प्रवीन भटनागर की अगुवाई में एक टीम पांच दिसंबर को चकेरी एयरपोर्ट अहिरवां आई थी। इनके साथ आई डीजीसीए की टीम ने टेक्निकल सर्वे किया और 10 दिसंबर से प्रस्तावित फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव की बात भी कही थी।