{"_id":"584441074f1c1bd62ea86269","slug":"flight-ticket-of-rs-1804-kanpur-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"1804 रुपये में फ्लाइट से जाइए दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1804 रुपये में फ्लाइट से जाइए दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 04 Dec 2016 10:11 PM IST
सार
चकेरी एयरपोर्ट से 10 दिसंबर को एयर इंडिया की पहली फ्लाइट का किराया 4056 रुपये
वेबसाइट पर किराये का स्लैब जारी, दो फरवरी की बुकिंग कराने पर 1804 रुपये देने होंगे
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चकेरी एयरपोर्ट कानपुर से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली के बीच चलने वाली फ्लाइट का न्यूनतम, अधिकतम किराया रविवार को तय हो गया। इसका ब्योरा वेबसाइट airindia.nic.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। किराये का स्लैब बुकिंग के दिनों के हिसाब से तय किया गया है। दो फरवरी के लिए सीट रिजर्व कराने पर 1804 रुपये देने होंगे।
एयर इंडिया का 72 सीटर विमान 10 दिसंबर को कानपुर आएगा। यह शुभारंभ फ्लाइट होगी, ऐसे में इसका किराया 4,056 रुपये प्रति सीट निर्धारित किया गया है। इसमें 3,375 रुपये मूल किराया और 681 रुपये सरचार्ज शामिल है। यह किराया समयावधि के हिसाब से कम या ज्यादा होता रहेगा। यानी फ्लाइट जब रूटीन में आ जाएगी तब तुरंत बुकिंग कराने पर किराया पांच हजार तक हो सकता है।
वेबसाइट पर अभी दो फरवरी तक की बुकिंग का ऑप्शन दिया गया है। इस दिन किराया 1804 रुपये हैं। चकेरी एयरपोर्ट के निदेशक वसीम अहमद अंसारी ने बताया कि फ्लाइट का किराये में प्रीमियम रेट लागू होते हैं। जितने दिन पहले सीट बुक कराएंगे किराया सस्ता होता जाएगा। तत्काल बुकिंग पर किराया हमेशा महंगा होता है।
विज्ञापन
1.25 घंटे में नई दिल्ली
कानपुर से नई दिल्ली की दूरी नानस्टाप एक घंटे 25 मिनट में पूरी की जा सकेगी। चकेरी एयरपोर्ट पर फ्लाइट का स्टापेज 30 मिनट का है।
फ्लाइट की टाइमिंग
दोपहर 12:15 बजे- दिल्ली से कानपुर के लिए उड़ान।
दोपहर 1:40 बजे- फ्लाइट कानपुर पहुंचेगी।
दोपहर 2:10 बजे- कानपुर से नई दिल्ली के लिए उड़ान।
अपराह्न 3:35 बजे- फ्लाइट नई दिल्ली पहुंचेगी।
सप्ताह में तीन दिन चलेगी फ्लाइट
नई दिल्ली से कानपुर के बीच फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को आएगी और जाएगी।
राजधानी से सस्ता किराया
फ्लाइट का जो किराया निर्धारित किया गया है, वह राजधानी ट्रेन से भी सस्ता है। बशर्ते बुकिंग पहले से करा ली जाए। राजधानी का दिल्ली से कानपुर तक का फर्स्ट एसी का किराया करीब 2200 रुपये है। जबकि फ्लाइट से 1804 रुपये में सफर का आनंद लिया जा सकता है।