फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flight fares are most expensive after Holi on March 8.

Kanpur News: होली बाद आठ मार्च को फ्लाइट का किराया सबसे महंगा

Mon, 16 Feb 2026 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Flight fares are most expensive after Holi on March 8.
कानपुर। होली में हवाई टिकट महंगा होगा। इससे लोग अभी से टिकट की बुकिंग कराने लगे हैं। इस साल तीन मार्च को होलिका दहन और चार मार्च को होली है। ऐसे में लोग दो मार्च को छुट्टी लेकर लंबा वीकेंड मनाएंगे। एक मार्च को कानपुर से दिल्ली का किराया 4,489 रुपये, दो को घटकर 4,174 रुपये हो जाएगा। होलिका दहन और होली के दिन यह 3,754 रुपये तक आ सकता है। वहीं, आठ मार्च से किराये में बढ़ोतरी होगी। इसी तरह, कानपुर से मुंबई जाने के लिए एक और दो मार्च को किराया 5,509 रुपये है, जो तीन मार्च को 6,407 रुपये और आठ मार्च को बढ़कर 9,867 रुपये हो जाएगा। वहीं, दिल्ली से कानपुर आने के लिए पांच से सात मार्च तक किराया 3,223 रुपये से 3,433 रुपये के बीच रहेगा। मुंबई से कानपुर आने का किराया 6,113 रुपये रहेगा। आठ मार्च को कानपुर आने वाले यात्रियों की जेब पर भारी पड़ सकता है, क्योंकि दिल्ली से किराया 5,533 रुपये और मुंबई से 8,651 रुपये तक हो सकता है। इसलिए, यात्री आठ मार्च की बजाय अन्य दिन चुन रहे हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि होली का त्योहार नजदीक है। इसको लेकर यात्री फ्लाइट की टिकट अभी से ही करा रहे है। हालांकि टिकट के रेट में अभी और उछाल आने की संभावना है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed