{"_id":"6998c4a4d433340aa7037e85","slug":"flaws-found-in-the-block-salaries-of-bdo-and-ado-withheld-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-138740-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ब्लॉक के मिली खामियां, बीडीओ व एडीओ का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ब्लॉक के मिली खामियां, बीडीओ व एडीओ का रोका वेतन
Sat, 21 Feb 2026 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। डेरापुर ब्लॉक का मुख्य विकास अधिकारी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। यहां पर ब्लॉक परिसर में गंदगी मिली। फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी की प्रगति भी खराब पाई गई। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीडीओ ने बीडीओ, एडीओ पंचायत का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सीडीओ विधान जायसवाल ने शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र की एक गोशाला का निरीक्षण व मनरेगा कार्यों को देखने के बाद शाम पांच बजे के करीब ब्लॉक डेरापुर पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, अभिलेेखों का रखरखाव देखा। साथ ही ब्लॉक से संचालित हो रही योजनाओं की प्रगति बीडीओ विश्राम सिंह से ली। इस पर बीडीओ सही से जानकारी नहीं दे सके। वहीं, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी कार्य की प्रगति भी खराब पाई। इस पर सीडीओ ने बीडीओ, एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार का वेतन रोकने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मानव संपदा पोर्टल एवं ई-ऑफिस के संचालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रविष्टियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से पूर्ण की जाएं। फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी कार्य अपेक्षित प्रगति लाने व सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
वहीं, उपस्थिति पंजिका देखने पर उन्हें बीएमएम प्रियंका, संगीता कुशवाहा, दीपक देवी, टीए सौरभ गुप्ता, सुशील कुमार अनुपस्थित मिले। इस पर उक्त कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण में मिली खामियों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है। बीडीओ व एडीओ का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
....................
गोवंशों के चारे की हर सप्ताह हो सैंपलिंग : सीडीओ
डेरापुर। सीडीओ ने शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र की कुढ़ावल गोशाला का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोशाला में पशुओं के रख-रखाव, भोजन, पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं काे परखा। गोशाल में 123 गोवंश पाए गए। उपलब्ध चारे में 30 क्विंटल भूसा, चार क्विंटल पशु आहार उपलब्ध पाया गया। सीडीओ ने कहा पर्याप्त मात्रा में गोवंशाें को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बीडीओ व सीवीओ को पशुओं को उपलब्ध कराए जाने वाले भूसा, पशु आहार की साप्ताहिक रूप से सैंपलिंग कराते हुए उसकी जांच भी कराने के निर्देश दिए। वहीं, सीडीओ ने डेरापुर की ग्राम पंचायत गलुवापुर में चल रहे मनरेगा कार्य का सीडीओ ने निरीक्षण किया। यहां उन्होंने श्रमिकों एवं रोजगार सेवक से कार्य एवं मजदूरी भुगतान के संबंध में जानकारी ली। (संवाद)
........................
चौपाल लगा सुनीं समस्याएं
डेरापुर। डेरापुर के ग्राम डिडौलिया में ग्राम चौपाल–गांव की समस्या, गांव में समाधा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीडीओ ने यहां पहुंच कर समस्याएं सुनीं। गांव के लोगों ने पेयजल, सड़क, विद्युत, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा भुगतान की समस्याएं रखीं। इस पर सीडीओ ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। ग्राम चौपाल में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। (संवाद)