{"_id":"5dc6b9de8ebc3e5ae81ad63b","slug":"five-year-old-girl-brutally-murdered-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे से लापता पांच साल की बच्ची का शव झाड़ियों में मिला, सिर पर चोट के निशान हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे से लापता पांच साल की बच्ची का शव झाड़ियों में मिला, सिर पर चोट के निशान हत्या का शक
Sat, 09 Nov 2019 06:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 09 Nov 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते मासूम के परजिन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के हसेरन में 48 घंटे से लापता पांच साल की बच्ची का शव नाले की झाड़ियों में मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। बच्ची के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। इसलिए परिजनों ने हत्या का शक जताया है। शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा गया है।
ग्राम रौसेन निवासी सर्वेश कुमार की पुत्री सुभद्रा (5) सात नवंबर की दोपहर एक बजे अपने घर से लापता हो गई थी। कहीं पता नहीं लगने पर पिता ने शुक्रवार को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार की सुबह गांव के ही राघवेंद्र दिवाकर के खेत के पास बरसाती नाले की झाड़ियों में लकड़ी काटने गए आनंद पुत्र बादाम ने सुभद्रा का शव पड़ा देखा।
इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। सुभद्रा का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सुभद्रा के सिर पर पीछे चोट लगी हुई थी। इससे खून बह रहा था। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को फेंके जाने का शक जताया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि सुभद्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुभद्रा अपने सात भाई बहनों में पांचवें नंबर की थी। सुभद्रा का शव देखकर उसकी मां बेसुध हो गई। पुलिस ने उसकी बहन कामिनी, काजल, ज्ञानवती, अर्चना, अनुरुद्ध और अनुराग से भी पूछताछ की। सुभद्रा अभी स्कूल नहीं जाती थी। पिता खेती-किसानी करते हैं।