फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   five train canceled after rail accidents 22 of route changed

रेल हादसे के बाद 5 ट्रेन कैंसिल, 22 का रूट बदला

Wed, 28 Dec 2016 11:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 28 Dec 2016 11:01 AM IST
विज्ञापन
five train canceled after rail accidents 22 of route changed
कानपुर में दूसरे बड़े रेल हादसे के बाद कई ट्रेनें निरस्त - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में हुए दूसरे बड़े रेल हादसे के बाद 22 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है जबकि 5 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। रूरा स्टेशन के पास राहत शिविर लगाया गया है जिसमें घायलों को प्रारंभिक उपचार देने के बाद अस्पताल भेजा जा रहा है। अब तक 27 ट्रेनें लेट हो चुकी हैं। कानपुर-दिल्ली रेलमार्ग प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन

12559 मंडुवाडीह- नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस मैथा से वापस लौटा दी गई है। ये ट्रेन आगरा कैंट होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक जाएगी। इसी तरह 12801 पुरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस भाऊपुर स्टेशन से वापस कानपुर लौटा दी गई है।  ये गाड़ी लखनऊ होते हुए नई दिल्ली जाएगी। गया- नई दिल्ली एक्सप्रेस को भी लखनऊ से दूसरे रूट से दिल्ली भेजा जाएगा। 12427 रीवा-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन को कानपुर सेंट्रल से डायवर्ट कर झांसी, आगरा होते हुए भेजा जा रहा है। 14055 ब्रह्मपुत्र मेल लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा होते हुए आनंदविहार टर्मिनल जाएगी। 12313 सियालदाह नई दिल्ली राजधानी झांसी आगरा होते हुए दिल्ली जाएगी। 12877 गरीब रथ, 12301 हावड़ा नई दिल्ली राजधानी झांसी आगरा कैंट होते हुए जाएगी। 12581 हावड़ा-एनडीएलएस झांसी-आगरा-पलवल होते हुए जाएगी। 12033 और 12034 सीएनबी-एनडीएलएस शताब्दी एक्सप्रेस आज कैंसिल कर दी गई है। इसी तरह कानपुर से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed