फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   five suspended jajmau accident

बड़ों ने अपनी जान बचाने को छोटों की काट दी गर्दन, जाजमऊ हादसे में 5 स्सपेंड

Fri, 03 Feb 2017 01:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
 five suspended jajmau accident
केडीए वीसी ने पांच छोटे कर्मचारियों को किया सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला
अवैध निर्माण ढहने के मामले में कानपुर विकास प्राधिकरण के बड़े अधिकारियों ने अपनी जान बचाने को छोटे कर्मचारियों की गर्दन काट दी। जाजमऊ हादसे में पांच लोगों को स्सपेंड कर दिया गया है। तीन अभियंताओं के खिलाफ निलंबन के लिए शासन से संस्तुति की है। 
विज्ञापन

जाजमऊ हादसे में अवैध निर्माण की निगरानी में शिथिलता और लापरवाही बरतने पर केडीए वीसी जयश्री भोज ने बृहस्पतिवार को केडीए के पांच छोटे कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। तीन अभियंताओं के खिलाफ निलंबन के लिए शासन से संस्तुति की है। 
विज्ञापन

क्षेत्रीय सुपरवाइजर चंद्रसेन अवस्थी, बेलदार राम विलास, राम किशन, मेट शिव आधार सिंह और चपरासी अमर सिंह को निलंबित किया गया है। इनकी नियुक्ति अधिकारी केडीए वीसी हैं। केडीए आरआई अनंत सफरीवाल ने बताया कि इनके अलावा क्षेत्रीय अवर अभियंता संजय गुप्ता, सहायक अभियंता योगेश कुमार और अधिशासी अभियंता एनके भाटिया के खिलाफ निलंबन की संस्तुति शासन से की गई है। केडीए वीसी ने सचिव केपी सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद अन्य जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed