फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five solvers caught at UP Board examination centre in Fatehpur

UP: यूपी बोर्ड परीक्षा में पांच 'मुन्नाभाई' पकड़े, दूसरों की जगह दे रहे थे पेपर; स्कूलों की मान्यता पर संकट!

Fri, 27 Feb 2026 06:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 27 Feb 2026 06:39 PM IST
सार

फतेहपुर में यूपी बोर्ड की परीक्षा में सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश हुआ है। परीक्षा केंद्र पर पांच सॉल्वर पकड़े गए। ये सॉल्वर दूसरों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। इस मामले से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Five solvers caught at UP Board examination centre in Fatehpur
फतेहपुर में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान फतेहपुर में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। नौवें दिन की परीक्षा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे पांच साल्वर पकड़े गए। मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। पकड़े गए साल्वर और मूल परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही संबंधित विद्यालयों की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार को इनपुट मिला था कि कुछ परीक्षा केंद्रों पर असली परीक्षार्थियों की जगह दूसरे युवक बैठकर परीक्षा दे रहे हैं। सूचना के बाद सचल दल को सक्रिय किया गया। शुक्रवार को हाईस्कूल गणित की परीक्षा के दौरान सचल दल, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की संयुक्त कार्रवाई में पांच फर्जी परीक्षार्थी रंगे हाथों पकड़े गए।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर बहरामपुर के छात्र गुलाम वारिस के स्थान पर युवराज सिंह, सौरभ के स्थान पर प्रदीप कुमार, डॉ. मेवाराम दिव्य ज्ञान इंटर कॉलेज के छात्र शिवकुमार के स्थान पर लक्ष्मण कुमार, मोहम्मद अफजल के स्थान पर गणेश कुमार और ओपी इंटर कॉलेज बिलंदा के छात्र आसिफ खान के स्थान पर रवि परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सभी आरोपियों ने दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने की बात स्वीकार की है। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इसके पीछे संगठित गिरोह काम कर रहा है। पूछताछ के दौरान कुछ अन्य नाम भी सामने आए हैं, जिनमें ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार और एक प्रधानाचार्य का नाम शामिल बताया जा रहा है। पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।


डीआईओएस ने बताया कि साल्वर, मूल परीक्षार्थियों और संबंधित विद्यालयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। बोर्ड के नियमों के तहत संबंधित विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहरण तक की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed