फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five robbers who snatched mobile phones were caught by police

Kanpur News: मोबाइल छीनने वाले पांच लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े

Tue, 10 Dec 2024 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Five robbers who snatched mobile phones were caught by police
इटावा। बसरेहर पुलिस ने मोबाइल छीनने वाले गिरोह के पांच सदस्याें और एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से आठ मोबाइल, एक बाइक, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बसरेहर पुलिस चंपानेर गांव के पास से सोमवार रात बाइक सवार तीन मोबाइल छीनने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों के नाम भी बताए, जिन्हें बुलाकीपुर गांव के पहले तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी बसरेहर थाना क्षेत्र के किल्ली सुल्तानपुर के रहने वाले मनीष कुमार, अनित , लवकुश व नीलू यादव हैं। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कोकपुरा गांव निवासी मोहन लाल व शहर कोतवाली के छिपैटी मोहल्ला सती मंदिर के पास रहने वाला सौरभ दीक्षित शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों ने 25 और 26 नवंबर को महिला व एक व्यक्ति से इकदिल व कल्ला बाग के पास से मोबाइल की घटनाएं स्वीकार की हैं। ..............................................
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया सौरभ दीक्षित की शहर में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। चोरी के मोबाइल के लॉक तोड़ने के 200 से 1500 रुपये लेता था। सौरभ के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा सहित तीन मामले दर्ज हैं। खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने 10 हजार रूपये का इनाम देकर पुरस्कृत किया।



एसएसपी ने मोबाइल रिपेयरिंग के दुकानदारों से मोबाइल का लॉक तोड़ने से पहले प्रपत्रों की जांच करने की अपील की है। एक ही व्यक्ति कई बार किसी मोबाइल के लॉक खुलवाने आए तो दुकानदार इसकी सूचना पुलिस को दें। साथ जनता से भी अपील की है कि सस्ते मोबाइल खरीदने से पहले उसकी जांच करा जरूर करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed