{"_id":"58db5ca14f1c1bfe0a63f9db","slug":"five-police-officers-caught-drinking-beer-on-duty-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM योगी के इन सिपाहियों ने नशे में धुत होकर किया ये कारनामा, लोगों ने बनाया वीडियो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM योगी के इन सिपाहियों ने नशे में धुत होकर किया ये कारनामा, लोगों ने बनाया वीडियो
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 29 Mar 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी में बैठकर बीयर पीते हुए पुलिसवाले, वीडियो बनाए जाने का पता चलते ही मुंह छुपाने लगे।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां एक तरफ पुलिस के कंधों पर समाज की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है। वहीं जब खाकी नशे में चूर होकर बेसुध हो गए हों तो सड़क चलते लोगों के लिए तमाशा तो बनेंगे ही। ऐसा ही नजारा इटावा में देखने को मिला। इस खबर ने यूपी पुलिस को शर्मसार कर दिया है।
जानकारी के मुतबिक मंगलवार को बिठौली थाना के पांच सुरक्षाकर्मी पैट्रोलिंग गाड़ी में सवार होकर इटावा आए थे। यहां कोतवाली थाना के नजदीक रोडवेज बस स्टैंड के पास उन्होंने बीयर खरीदी और बीच बजार में ही गाड़ी लगाकर पीना शुरू कर दिया।
कार्यवाहक थाना प्रभारी बिठौली भाऊराम, सिपाही संजय चौधरी, वेद भूषण शुक्ला और अन्य दो सिपाही गाड़ी में बैठे बीयर पी ही रहे थे कि किसी राहगीर ने चुपके से इनका वीडियो बना लिया और पुलिस अधिकारियों को को भेज दिया। एक पुलिसकर्मी को वीडियो में नशे में कार से उतरकर सड़क पर झूमते हुए देखा गया।
विज्ञापन
इन्हें जब यह मालूम हुआ कि इनकी यह हरकत कैमरा में कैद हो रही है ते ये अपना चेहरा छुपाने लगे। वीडियो में सभी बुरी तरह नशे में धुत नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो के बाद पांचो सुरक्षाकर्मियों को बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। फिलहाल, इनमें से किसी पर भी अभी तक कोई सख्त कार्रवाई के आदेश जारी नहीं हुए हैं।
जबकि योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद से यूपी पुलिस को यह सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे ड्यूटी पर किसी तरीके की चूक न करें। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि ऐसा हुआ तो सीधी कार्रवाई होगी।

#WATCH Three police officers caught drinking beer on duty in UP's Etawah, all three police officers suspended. pic.twitter.com/A6fyfI7eDF
— ANI UP (@ANINewsUP) March 29, 2017