फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five people injured in road accidents, one seriously

Kanpur News: सड़क हादसों में पांच लोग घायल, एक गंभीर

Thu, 05 Jun 2025 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Five people injured in road accidents, one seriously
जसवंतनगर। आगरा-कानपुर हाईवे पर बुधवार शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया। पहली घटना ग्राम फुलरई निवासी विजय कुमार (25) के साथ हुई। वह अपने चार माह के बेटे सक्षम, पत्नी अंजलि (23) और मां रामाकांति (50) के साथ टीकाकरण कराकर बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

भावलपुर के पास पेट्रोल पंप के सामने किसी वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दूसरी घटना तहसील कट के पास हुई। यहां ई-रिक्शा में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में विकास कुमार (22) निवासी कैस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed