फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five people, including two brothers, have been booked for culpable homicide not amounting to murder after the death of a farmer.

Kanpur News: किसान की मौत पर दो भाइयों समेत पांच पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी

Fri, 10 Apr 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 10 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Five people, including two brothers, have been booked for culpable homicide not amounting to murder after the death of a farmer.
रूरा। थानाक्षेत्र के टिड़वा गांव निवासी किसान की तबीयत बिगड़ जाने के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। मामले में किसान की बहू ने गुरुवार को गांव के दो सगे भाइयों समेत पांच लोगों पर एक राय होकर घर में घुसकर मारपीट करने व घायल होने पर मौत होने का आरोप लगाया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कार्यवाहक थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि टिड़वा गांव निवासी किसान रामकुमार उर्फ भूरा गौतम (65) की सात अप्रैल की रात अकबरपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में किसान की बहू सुषमा देवी ने बुधवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया कि छह अप्रैल की सुबह आठ बजे उसके ससुर घर के बाहर बैठे थे।
विज्ञापन

तभी गांव के दो सगे भाई राधेश्याम व किशन, सुनैना, सोनी व मीरा एक राय होकर ससुर के साथ मारपीट करने लगे, वह बचाने के लिए आई तो सभी ने घर में घुसकर उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की पति विनोद बचाने आए तो उनको भी मारा पीटा। इस दौरान उसके बीस हजार रुपये कहीं गिर गए। इधर सात अप्रैल की रात ससुर की उपचार के दौरान अकबरपुर के मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच व साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed