फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five peacocks die due to heat stroke

हीट स्ट्रोक से पांच मोर की मौत

Tue, 18 May 2021 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Five peacocks die due to heat stroke
रनियां/ शिवली। सरवनखेड़ा ब्लॉक के फत्तेपुर रोशनाई के मजरा अहिरनपुरवा में सोमवार दोपहर घाटमपुर रजबहा के पास पांच मोर मृत मिले। एक मोर मरणासन्न स्थित में मिला। उपचार के बाद मोर की हालत में सुधार है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मोरों की मौत की वजह हीट स्ट्रोक बताई गई है। उधर शिवली के औनहा नुनारी बहादुरपुर में भी एक मोर मृत मिला।
विज्ञापन

कई दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। इधर बदली छाने से उमस बढ़ गई है। सोमवार को अहिरनपुरवा गांव में पांच मोर मृत व एक गंभीर हालत में मिलने की सूचना पर वन दरोगा अमित कटियार अन्य वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। वन दरोगा ने सरवनखेड़ा पशु चिकित्साधिकारी को मामले की जानकारी दी और मृत मोरों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पशु चिकित्सक वृन्दावन राठौर ने बताया कि हीट स्ट्रोक व पानी की कमी से मोरों की मौत हुई है। गंभीर हालत में मिले मोर का उपचार किया गया है, जिसकी हालत में सुधार है। डीएफओ अशोक चंद्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृत मोरों को जंगल में दफना दिया गया। वहीं शिवली के औनहा नुनारी बहादुरपुर में भी एक मोर मृत मिला। सूचना पर वनकर्मी राजू मोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed