फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five model candidates from the district are contenders for the state-level Inspire Award.

Kanpur News: राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड के लिए जिले के पांच मॉडल दावेदार

Sat, 11 Oct 2025 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 11 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Five model candidates from the district are contenders for the state-level Inspire Award.
कानपुर देहात। इंस्पायर अवार्ड योजना में जिले के पांच मॉडलों को राज्य स्तर पर परखा जाएगा। ये मॉडल मंडल स्तर पर विजेता रहे हैं।
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड योजना में राज्य स्तरीय मॉडल चयन लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट, रुचि खंड-1, शारदानगर में 13 अक्तूबर व 14 अक्तूबर को होगा। यहां ये मॉडल प्रदर्शित होंगे। सत्र 2023-24 में यूपीएस माती के अंशुमन के मॉडल दि रोड ह्वीच कैन बी यूस्ड इन इमरजेंसी को मंडल स्तर पर प्रथम स्थान मिला था। संविलियन विद्यालय सरवनखेड़ा की अनुराधा के प्रोजेक्ट बेड रोप लैडर फाॅर इल्डर्स को तृतीय स्थान मिला था।
वहीं सत्र 2024-25 में मंडल स्तर पर बाइट एंजिल्स एजूकेशन सेंटर के सौभाग्य दीक्षित के हेलमेट लॉक्ड बाइक को प्रथम, यूपीएस माती की कीर्ति चौहान के प्रोजेक्ट फारमर फ्रेंडली स्टिक को दूसरा और संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय करचल की रितू को ब्लैक बोर्ड डस्टर फॉर टीचर्स को तृतीय स्थान मिला था। इसके साथ ही ये पांचों मॉडल राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड में प्रतिभाग के लिए चुने गए थे।
विज्ञापन

अब सत्र 2023-24 के विजेता मॉडलों को लखनऊ में 13 अक्तूबर को कसौटी पर परखा जाएगा। जबकि सत्र 2024-25 के विजेता मॉडलों को 14 अक्तूबर को निर्णायक परखेंगे। इंस्पायर अवार्ड के जिला नोडल व जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक धर्मेश द्विवेदी ने बताया कि मंडल स्तर पर हुई प्रतियोगिता में जिले के पांच मॉडल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए थे। अब इन मॉडलों को राज्यस्तर पर परखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed