फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five members of bike theft gang arrested

Kanpur News: बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Five members of bike theft gang arrested
कानपुर। नए साल का जश्न मनाने के लिए बाइक चुराने वाले बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्यों को नजीराबाद पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरोह के सरगना उन्नाव निवासी सचिन सक्सेना व उसके साथियों को पकड़कर उनके पास से चोरी की दो बाइकें बरामद किए। शातिर हरबंश मोहाल से चुराई बाइक को बेचने के लिए फजलगंज जा रहे थे तभी चेकिंग के दौरान पकड़े गए।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने शनिवार को खुलासा करते हुए बताया कि एक जनवरी को हरबंशमोहाल निवासी प्रकाश नारायण बाजपेई की बाइक उनके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दो जनवरी की देर रात नजीराबाद इंस्पेक्टर राजकेसर फोर्स के साथ जेके धर्मशाला के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। बाइक और स्कूटी पर सवार पांच युवक आते दिखे। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच युवकों को दबोच लिया। चेकिंग के दौरान प्रकाश नारायण की बाइक व एक स्कूटी उन्नाव से चोरी की मिली।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम उन्नाव, शुक्लागंज के कंचननगर संकरी गली निवासी रोशन सिंह (18), मिश्रा काॅलोनी चंपापुरवा ढाल निवासी गौरव सिंह (21) , प्रिंस कश्यप (20), सचिन सक्सेना (19), मिश्रा कॉलोनी निवासी आर्यन कश्यप (18) बताया। डीसीपी ने बताया कि यह अतंरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। आरोपी उन्नाव और कानपुर में मजदूरी कर रेकी करने के बाद वाहन चुराते थे। पूछताछ में पता चला कि चोरी की बाइक बेचकर न्यू ईयर की पार्टी करने जा रहे थे। उनके मुकदमों के बारे में उन्नाव पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया वहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed