फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five lakhs of threatening to make viral photo

युवती की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे मांगे पांच लाख, वकील पति ने एसएसपी से की शिकायत

Tue, 30 Jul 2019 11:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 30 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Five lakhs of threatening to make viral photo
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अश्लील फोटो वायरल कर एक वकील की पत्नी को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। रायबरेली के युवक ने महिला की फोटो वायरल करने की धमकी देकर वकील से रंगदारी मांगी है।
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर जांच कर रही कोतवाली पुलिस ने रायबरेली पुलिस से संपर्क किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी वकील की फरवरी में रायबरेली की रहने वाली युवती से शादी हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि वहीं के एक युवक ने एडिट कर महिला की अश्लील फोटोे बनाई, जिसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। पांच लाख रुपये रंगदारी भी मांगी है। सोमवार को पीड़ित वकील ने एसएसपी अनंत देव से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जांच कोतवाली पुलिस को सौंपी गई है। इंस्पेक्टर आशीष कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी युवक महिला को पूर्व परिचित है। उसके खिलाफ रायबरेली में भी शिकायत दर्ज है। रायबरेली पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed