फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five lakhs demanded from husband to take wife home

पत्नी को विदा कराना है तो जमा कराओ पांच लाख, ससुराली जनों ने रखी अजीब शर्त, एसपी से गुहार

Tue, 06 Oct 2020 10:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 06 Oct 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Five lakhs demanded from husband to take wife home
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर के एक युवक ने पत्नी को विदा कराने के लिए एसपी से गुहार लगाई है। युवक का कहना कि ससुराल के लोगों ने पत्नी को विदा करने से पहले पांच लाख रुपये खाते में जमा करने व एक प्लाट उसके नाम खरीदने की शर्त रख रहे हैं।
विज्ञापन


जबकि, पत्नी साथ रहना चाहती है। मामले में एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। संदलपुर निवासी तौकीर अहमद ने एसपी केशव कुमार चौधरी से बताया कि उसकी शादी 16 दिसंबर 2018 को अहरौली शेख पुखरायां में शोबी के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद ससुराली जनों ने पत्नी को विदा करने में अजीब शर्त रख दी। ससुराली जनों ने कहा कि शोबी के नाम एक प्लाट खरीदें। पांच लाख रुपये उसके खाते में जमा करें तब उसे विदा किया जाएगा। परेशान होकर उसने रिश्तेदारों के बीच बैठकर पंचायत भी कराई। फिर भी वह मानने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराली जनों की शर्त से वह परेशान है। कहा कि ससुराल जाने पर वह उसके मारपीट करते हैं। पारिवारिक न्यायालय में एक वाद भी दायर किए हैं। उसने पत्नी के गर्भवती होने की भी बात कही है। मामले में एसपी ने पीड़ित को जांच कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed