फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five lakh rupees transferred by mistake were snatched, locked in a room and beaten.

Kanpur News: गलती से ट्रांसफर हुए पांच लाख हड़पे, कमरे में बंदकर पीटा

Sat, 02 May 2026 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees transferred by mistake were snatched, locked in a room and beaten.
कानपुर। सचेंडी में गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए पांच लाख रुपये वापस मांगना एक कारोबारी को भारी पड़ गया। आरोप है कि रकम लौटाने के बहाने बुलाकर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर कमरे में बंद कर गला दबाया और धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है। अनवरगंज स्थित मेसर्स भारतीय, एग्रो फार्मा प्रा.लि.के डायरेक्टर संचित अग्रवाल हैं। उन्होंने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि कंपनी के खाते से 14 जनवरी 2025 को पांच लाख रुपये अपने मार्केटिंग हेड को ट्रांसफर करने का प्रयास कर रहे थे। तभी रकम किसी अन्य व्यक्ति पटेल नगर निवासी अरुण कुमार यादव के खाते में चली गई। इस पर उन्होंने बैंक से संपर्क कर ट्रांजेक्शन रीकॉल कराने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने अरुण कुमार से फोन पर संपर्क किया जिस पर उसने पैसे मिलने की बात स्वीकार करते हुए वापस करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उनके अनुसार 22 नवंबर 2025 को अरुण ने कचहरी के डीएम ऑफिस गेट पर बुलाकर पैसे लौटाने की बात कही। पीड़ित का आरोप है कि वहां पहुंचने पर आरोपी अपने साथियों के साथ उसे एक कमरे में ले गया और बंद कर दिया। आरोप है कि उसने उनका गला दबाया और धमकाते हुए कहा कि दोबारा पैसे मांगे तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पीड़ित का आरोप है कि पांच लाख रुपये हड़पने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अरुण कुमार यादव और 2-3 साथी अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, अवैध रूप से निश्चित सीमा में कैद करने, चोट पहुंचाने, धमकाने आदि धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed