फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five lakh rupees recovered from the car during checking

कन्नौजः चेकिंग के दौरान कार से पांच लाख रुपये बरामद, युवक ने कही ये बात

Thu, 28 Mar 2019 09:37 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 Mar 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees recovered from the car during checking
युवक से पूछताछ करते आयकर अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में जीटी रोड पर चौकी के सामने चेक पोस्ट पर वाहनों की तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से पांच लाख रुपये बरामद किए। सूचना पर पहुंची आयकर टीम ने कैश को जब्त कर छानबीन शुरू की है। कार सवार युवक ने खुद को आढ़ती बताते हुए किसानों को भुगतान कराने का हवाला दिया है।
विज्ञापन


गुुरुवार शाम करीब पांच बजे गुरसहायगंज कोतवाली की चौकी जसोदा के सामने सेक्टर मजिस्ट्रेट पवन त्रिवेदी, एसआई आशुतोष यादव, जसोदा चौकी प्रभारी ब्रिजेद्र सिंह चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी सराय प्रयाग निवासी शीबू लाला अपने कर्मचारी दिनेश कुमार निवासी नरेंद्रपुर के साथ कार से पहुंचा।
विज्ञापन


कार की तलाशी लेने पर उसमें पांच-पांच सौ के नोट मिले। गिनती करने पर पांच लाख रुपये निकले। इस पर पुलिस ने कैश समेत दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया। मामले की जानकारी मिलते ही आयकर अधिकारी प्रकाश अवस्थी, आयकर निरीक्षक अनिल कुमार मौके पर पहुंच गए। शीबू लाला ने बताया कि उनकी आलू की आढ़त है। मानीमऊ में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज से पैसा लेकर किसानों को भुगतान करने के लिए जा रहे थे। आयकर अधिकारी ने बताया कि जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed