फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five lakh rupees extortion money was demanded at knife point.

Kanpur News: चाकू की नोंक पर मांगी पांच लाख की रंगदारी

Mon, 20 Apr 2026 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees extortion money was demanded at knife point.
कानपुर। हीरामनपुरवा निवासी अरमान उल्ला ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि पड़ोसी इरफान और रेहान आए दिन उन्हें और उनके बच्चों को परेशान करते हैं। उन पर मकान खाली करने का दबाव बनाते हुए गालीगलौज करते हैं। 18 अप्रैल की रात करीब 11 बजे इरफान, रेहान, हूरबानों उनके पति काशिम घर में घुस आए। आरोप है कि चारों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रकम न देने पर पूरे जान से मारने की धमकी दी। रेहान ने जेब से चाकू निकालकर लहराया। दहशत में पांच हजार रुपये दे दिए। बाकी रकम न देने पर परिवार को मारकर गटर में फेंकने की धमकी दी। बेकनगंज इंस्पेक्टर मो. मतीन खान ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मो. इरफान और मो. कासिम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इरफान पर चार और कासिम पर एक मुकदमा दर्ज है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed