{"_id":"5e8b31ee8ebc3e775321c5f2","slug":"five-lakh-items-burned-to-ashes-by-fire","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम के आह्वान पर जलाए दीपक से लगी आग, दो लाख की नगदी समेत करीब साढ़े पांच लाख का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के आह्वान पर जलाए दीपक से लगी आग, दो लाख की नगदी समेत करीब साढ़े पांच लाख का सामान जला
Mon, 06 Apr 2020 07:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Apr 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
पीएम के आह्वान पर जलाए दीपक से लगी आग, गृहस्थी खाक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के आह्वान पर जलाए दीपक से किराना व्यापारी के घर में आग लग गई। हादसे के वक्त परिवार मकान के निचले हिस्से में मौजूद था। आग से दो लाख की नगदी समेत करीब साढ़े पांच लाख का सामान जलकर राख हो गया।
पड़ोसियों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आकंलन कर आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। नैपलापुर निवासी रामशंकर कुशवाहा पुत्र सीताराम की अमोलर मुख्य बाजार में किराने की थोक दुकान है।

रविवार रात प्रधानमंत्री के आह्वान पर व्यापारी ने परिवार के साथ मिलकर दीपक व मोमबत्ती जलाई। दूसरे मंजिल पर बने कमरे में फ्रिज पर रखकर रामशंकर दरवाजा बंद कर परिवार के साथ नीचे आकर बैठ गए। दीपक किसी तरह बेड पर गिरने से आग लग गई।
काफी देर बाद कमरे से धुंआ व आग की लपटे निकलती देख होश उड़ गए। शोर मचाया तो पड़ोसी व ग्रामीण दौड़ पड़े। सबमर्सिबल पंप से पानी डाल करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग से कमरे में रखे फ्रिज, कूलर, ड्रेसिंग टेबल, वाशिंग मशीन, बेड के अलावा अलमारी में रखी दो लाख रुपये की नगदी जल गई। दुकानदार रामशंकर के अनुसार साढ़े पांच लाख का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान गुरु प्रसाद वर्मा की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल प्रशांत त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच कर अग्निकांड से हुए नुकसान का जायजा लिया और आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है।