फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   five laborers digging soil buried in mawaiya kanpur

हरदोई: मवैया में मिट्टी की खुदाई कर रहे पांच मजदूर दबे, चार निकाले गए सुरक्षित, एक अभी भी टीले में फंसा

Thu, 09 Sep 2021 08:30 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, पिहानी
अमर उजाला नेटवर्क, पिहानी Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 09 Sep 2021 08:30 PM IST
सार

करीम नगर गांव के मजरा मवैया में खड़ंजा डाला जा रहा है। इसके लिए करीमनगर गांव के आदर्श तालाब के निकट स्थित टीले से मिट्टी की खुदाई करवाई जा रही थी। गुरुवार की शाम भी मजदूर फावड़े से मिट्टी खोदकर ट्रैक्टर ट्राली पर भर रहे थे। शाम लगभग साढ़े छह बजे मिट्टी का टीला मजदूरों पर ढह गया, जिसके मलबे में सभी मजदूर दब गए।

विज्ञापन
five laborers digging soil buried in mawaiya kanpur
बचाव कार्य जारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई के मवैया में खड़ंजे के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहे पांच मजदूर टीला खसकने से नीचे दब गए। शाम लगभग साढ़े छह बजे हुई इस घटना से मजदूरों की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। सूचना पर कोतवाल महेश चंद व सीओ शिवराम कुशवहा मौके पर पहुंच गए जेजर राहत कार्य शुरू कराया। चार मजदूरों को जीवित बाहर निकाल लिया गया जिसमें एक कि हालत खराब है। जबकि एक मजदूर अब तक टीले के नीचे दबा हुआ है।    

विज्ञापन


करीम नगर गांव के मजरा मवैया में खड़ंजा डाला जा रहा है। इसके लिए करीमनगर गांव के आदर्श तालाब के निकट स्थित टीले से मिट्टी की खुदाई करवाई जा रही थी। गुरुवार की शाम भी मजदूर फावड़े से मिट्टी खोदकर ट्रैक्टर ट्राली पर भर रहे थे। शाम लगभग साढ़े छह बजे मिट्टी का टीला मजदूरों पर ढह गया, जिसके मलबे में सभी मजदूर दब गए। चीख पुकार पर लोग दौड़े और पुलिस को हादसे की सूचना दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीओ शिवराम कुशवाहा व कोतवाल महेश चंद ने राहत कार्य शुरू करवाते हुए चार मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल लिया। इनमें नबी हसन (30) पुत्र अख्तर, इलियास (32) पुत्र सिद्दीक, शिशु पाल (32) पुत्र नत्थू तथा राजेन्द्र (30) पुत्र रति राम निवासीगण मवैया मजरा करीमनगर शामिल थे। राजेन्द्र की हालत खराब देख कर उसे सीएचसी भेज दिया गया। जबकि एक अन्य मजदूर संजीव (22) पुत्र हरि चंद अभी भी टीले के मलबे में दबा हुआ है। उसे दबे हुए तकरीबन एक घंटा का समय हो चुका है। जेसीबी मंगवा कर मलबा हटाने का कार्य जारी है। खबर लिखे जाने तक उसे बाहर नहीं निकाला जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed