फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five including former SP will face trial for suicide

पूर्व एसपी समेत पांच पर चलेगा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा, बीस दिन में तीन बार बदलीं धाराएं

Fri, 02 Oct 2020 07:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 02 Oct 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Five including former SP will face trial for suicide
इंद्रकांत त्रिपाठी (मृतक कारोबारी) आईपीएस मणिलाल पाटीदार - फोटो : amar ujala
महोबा क्रशर कारोबारी इंद्रकांत मामले में पुलिस ने 20 दिन में तीन बार मुकदमा अलग-अलग धाराओं में तरमीम किया। अब शुक्रवार को हत्या की धारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने में तब्दील हो गई। वहीं पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार, पूर्व एसओ देवेंद्र शुक्ला समेत पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा भी चलेगा।
विज्ञापन


उधर, कोतवाली पुलिस ने दो नामजद आरोपियों विस्फोटक डीलर सुरेश सोनी और अजय इंटरप्राइजेज के संचालक ब्रह्मदत्त को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कबरई के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी इंद्रकांत त्रिपाठी आठ सितंबर को गोली लगने के बाद बुरी तरह घायल हो गए थे।
विज्ञापन


12 सितंबर को क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी के भाई रविकांत ने जानलेवा हमला करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। 13 सितंबर को इंद्रकांत की कानपुर के रिजेंसी अस्पताल में मौत होने के बाद 14 सितंबर को उनके भाई रविकांत ने पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार, पूर्व कबरई एसओ देवेंद्र शुक्ला, सुरेश सोनी, ब्रह्मदत्त समेत चार नामजद और अज्ञात अधीनस्थ पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Five including former SP will face trial for suicide
इंद्रकांत त्रिपाठी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
अब तीसरी बार हत्या की धारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने में तरमीम हो गई है। एक सप्ताह पहले प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेमप्रकाश, एसआईटी प्रभारी व वाराणसी रेंज के आईजी विजय सिंह मीना ने इंद्रकांत की मौत को आत्महतया बताया था। उधर, शुक्रवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चित्रकूटधाम मंडल के आईजी के. सत्यनारायण ने बताया कि पूर्व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार समेत सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा अब आत्महत्या के लिए प्रेरित करने में तब्दील कर दिया गया है।

आईजी ने बताया कि विवेचना के दौरान कांस्टेबल अरुण यादव का नाम आने पर उसके खिलाफ भी आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा चलेगा। शीघ्र ही भी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व एसपी और पूर्व एसओ की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गईं हैं।

पूर्व एसपी की गिरफ्तारी को राजस्थान, गुजरात गईं टीमें
चित्रकूटधाम मंडल के आईजी के. सत्यनारायण ने दो पुलिस की टीमें तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार को गिरफ्तार करने को राजस्थान के उदयपुर और गुजरात भेजी हैं। बताया कि जल्द ही पूर्व एसपी की गिरफ्तारी की जाएगी। बताया कि राजस्थान में पूर्व एसपी के घर पर और गुजरात में उनकी ससुराल में दबिश दी जाएगी। पूर्व एसओ देेवेंद्र शुक्ला और निलंबित सिपाही अरुण यादव की गिरफ्तारी के लिए भी टीमें इटावा, औरैया, मथुरा आदि में दबिश दे रही है। पत्रकार वार्ता में एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव, एएसपी वीरेंद्र कुमार, सीओ कालू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed