{"_id":"68f53e0cc747339c080b9348","slug":"five-hundred-quintals-of-marigolds-were-sold-on-diwali-kanpur-news-c-362-1-ka11001-133591-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दिवाली पर पांच सौ क्विंटल बिक गया गेंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दिवाली पर पांच सौ क्विंटल बिक गया गेंदा
विज्ञापन
फूल की दुकानें।
- फोटो : संवाद
कानपुर। दिवाली पर एक दिन में शहर में छह साै क्विंटल से ज्यादा गुलाब, गेंदा, गुलदाऊदी, विष्णुकांता, चांदनी के फूल बिक गए। इनमें सबसे ज्यादा गेंदा पांच सौ क्विंटल बिक गया। इसके अलावा कमल का फूल ढाई लाख पीस बिक गया। फूल के थोक व्यापारियों का कहना है कि लक्ष्मी मां की पूजा कमल के फूलों से ही की जाती है। इसलिए दिवाली पर कमल के फूल की बिक्री सबसे ज्यादा होती है।
फूल मंडी के थोक बाजार में रविवार को सबसे ज्यादा गेंदा पांच सौ क्विंटल, गुलाब 90 क्विंटल, गुलदाउदी चार क्विंटल, विष्णुकांता पांच क्विंटल, चांदनी एक क्विंटल बिका। थोक फूल व्यापारी समरजीत यादव व सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गेंदे के फूलों की मांग सबसे ज्यादा रहती है। इस बार बारिश की वजह से गेंदा की पैदावार शहर के आसपास क्षेत्रों में कम हुई है। 80 फीसदी गेंदा दूसरे जिलों व राज्यों से मंगा रहे हैं। झांसी और मध्य प्रदेश के पास शिवपुरी से गेंदे के डीसीएम रोजाना आ रहे हैं। इसलिए गेंदा सौ रुपये से किलो से ज्यादा का बिक रहा है जबकि पिछले साल दिवाली पर गेंदे का फूल 30 से 40 रुपये किलो में बिका था। गुलदाऊदी की भी शहर में पैदावार नहीं है। दिवाली पर जम्मू कश्मीर से आया है।