फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Five died and two scorched due to lightning in Jalaun and Hamirpur

UP: जालौन और हमीरपुर में बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत, दो झुलसे

Wed, 06 Jul 2022 05:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन/हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन/हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Jul 2022 05:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जालौन और हमीरपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Five died and two scorched due to lightning in Jalaun and Hamirpur
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जालौन और हमीरपुर जिले में बुधवार को बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जालौन जिले की कोंच तहसील के ग्राम लाडूपुरा में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत। मौके पर पहुंचे कैलिया थाना अध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी ने घटना की मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

विज्ञापन


वहीं हमीरपुर जिले के राठ तहसील अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मामले की जानकारी मिलते ही तहसीलदार व राजस्वकर्मी जांच पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन


कोतवाली राठ क्षेत्र के बहगांव निवासी रामपाल (30) अकौना गांव निवासी साले मुन्नालाल (20) के साथ छोटे भाई बबलू की ससुराल महोबा जिले के पचपहरा गांव जा रहे थे। चरखारी मार्ग पर पथनौड़ी गांव के पास अचानक बारिश होने पर बाइक रोककर सड़क किनारे पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी बिजली गिरने से मुन्नालाल की मौके पर मौत हो गई। वहीं रामपाल गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे सीएचसी से उरई रेफर किया है। वहीं मझगवां थाने के बरुआ गांव में काशीप्रसाद कुशवाहा (65) खेतों में बकरी चरा रहे थे। बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार मुस्करा थाने के मसगांव निवासी अभिजीत सिंह (25) ने मंगलवार को नई बाइक खरीदी थी।

बुधवार दोपहर मुस्करा थाने के गहरौली गांव निवासी अपनी मित्र श्वेता (22) को घुमाने मौदहा बांध गए थे। वापस लौटते वक्त सरसेड़ा गांव के पास बारिश होने पर दोनों पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। तभी जोरदार आवाज के साथ बिजली गिरने से श्वेता की मौके पर मौत हो गई। वहीं अभिजीत गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed