फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five days after Naitapa, the city sweltered, with temperatures crossing 40 degrees again.

Kanpur News: नाैतपा के पांच दिन बाद शहर तपा, पारा फिर 40 डिग्री पार

Mon, 08 Jun 2026 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Five days after Naitapa, the city sweltered, with temperatures crossing 40 degrees again.
कानपुर। नौतपा गुजरने के पांच दिन बाद रविवार को शहर तपा है। चकेरी स्थित एयरफोर्स मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सीएसए की मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रहा। इसके साथ ही हीट इंडेक्स और यूवी इंडेक्स दोनों बढ़ गए। इससे शहरियों को तापमान से दो से तीन डिग्री अधिक गर्मी महसूस हुई। लोगों को पसीने वाली गर्मी ने बेहाल किया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी पारा एक-दो डिग्री और बढ़ सकता है। 11 जून को थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कानपुर मंडल में तापमान बढ़ने के साथ गर्मी के मौसम सूचकांक भी बढ़ गए हैं। शाम के समय उमस के कारण हीट इंडेक्स 44 से 47 डिग्री तक पहुंच गया। इससे वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हुई। इसमें व्यक्ति का पसीना वाष्पीकृत नहीं हो पाता। इससे गर्मी अधिक लगती है। इसके साथ ही अधिकतम यूवी इंडेक्स 10 दर्ज किया गया। यूवी इंडेक्स का मतलब है कि परा बैंगनी किरणों का सीधे पड़ना। इससे धूप में त्वचा को अधिक नुकसान पहुंचने का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन

इसके साथ ही वेट-बल्ब तापमान रहा है। इसमें हवा में औसत आर्द्रता 31 से 43 प्रतिशत रहने के कारण वेट-बल्ब तापमान 27 से से 29 डिग्री के आसपास रहा। तापमान का यह स्तर इंसानों के शरीर के लिए सुरक्षित सीमा 35 डिग्री वेट-बल्ब के नीचे है। फिर भी यह बहुत थका देने वाली गर्मी पैदा करता है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री बढ़ा है। वहीं, बादलों के रहने से रात का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री नीचे आया है। माहौल में सुबह की नमी एक प्रतिशत और दोपहर में दो प्रतिशत नमी घटी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बीच-बीच में बादल आ सकते हैं। 11 जून से मौसम में फिर बदलाव हो सकता है। लेकिन इस दौरान गर्मी तेज हो सकती है। मौसमी प्रणालियां बनी हैं लेकिन कानपुर परिक्षेत्र पर इसका असर आने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed