{"_id":"60e5f0c08ebc3e53ab7cc6e5","slug":"five-day-meeting-of-rashtriya-swayamsevak-sangh-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ की बैठक: चंपत राय के साथ श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर हुई चर्चा, चंदा व खर्च की प्रक्रिया पारदर्शी रखने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ की बैठक: चंपत राय के साथ श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर हुई चर्चा, चंदा व खर्च की प्रक्रिया पारदर्शी रखने पर जोर
Wed, 07 Jul 2021 11:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:59 PM IST
सार
संघ के पदाधिकारियों ने चंपतराय से कहा कि इस मामले को अधिक पारदर्शी बनाने की जरूरत है ताकि जनता तक सही संदेश जा सके। यह भी निर्णय हुआ कि मंदिर निर्माण के लिए जिनका सहयोग लिया जा रहा है, संघ उनके पास जाकर उनका सम्मान करे।
विज्ञापन
चंपत राय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की राष्ट्रीय चिंतन बैठक में भाग लेने के लिए धर्मनगरी में जुटे संघ के शीर्ष अधिकारियों और श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय के बीच बुधवार को श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर मंत्रणा हुई। मंदिर निर्माण के कार्यों की समीक्षा के साथ मंदिर निर्माण में चंदा व खर्च की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने पर जोर दिया गया।
अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में शामिल होने के लिए सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, और सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य भी बुधवार को चित्रकूट पहुंचे। यहां आरोग्यधाम परिसर में संघ प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में श्री राम मंदिर की भूमि खरीद को लेकर भ्रष्टाचार के लगे आरोपों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
संघ के पदाधिकारियों ने चंपतराय से कहा कि इस मामले को अधिक पारदर्शी बनाने की जरूरत है ताकि जनता तक सही संदेश जा सके। यह भी निर्णय हुआ कि मंदिर निर्माण के लिए जिनका सहयोग लिया जा रहा है, संघ उनके पास जाकर उनका सम्मान करे।
विज्ञापन
कोरोना से मरने वालों के घर जाएंगे प्रचारक
संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के साथ पदाधिकारियों की चर्चा में तय हुआ कि देश भर में कोरेाना महामारी से दिवंगत लोगों के घर जाकर संवेदना व्यक्त की जाएगी। इसके लिए प्रांतीय प्रचारकों की टोली स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ लोगों के घर जाएंगे।