फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fitness of Haj pilgrims is necessary for vaccination

Kanpur News: टीकाकरण के लिए हज यात्रियों की फिटनेस जरूरी

Tue, 10 Feb 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 10 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fitness of Haj pilgrims is necessary for vaccination
तालग्राम। हज यात्रा अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो रही है। इसके लिए पहली उड़ान 18 अप्रैल से शुरू होगी। इससे पहले सभी को टीकाकरण व दवाओं की खुराक देने की कवायद पूरी होगी लेकिन इस बार टीकाकरण के दौरान ही आजमीन हज को अपनी फिटनेस साबित करने के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा। तभी उन्हें टीकाकरण व अन्य दवाओं की खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन


जिले से 68 आजमीनों में 41 पुरुष और 27 महिलाओं को अप्रैल से शुरू हो रही धार्मिक यात्रा पर जाने की अनुमति दी गई है। तालग्राम निवासी जिला हज ट्रेनर मोहम्मद आफताब इदरीसी इन दिनों हज यात्रियों को मेडिकल स्क्रीनिंग प्रपत्र बनवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। हज यात्रा 2026 के प्रावधानों के तहत हज यात्रियों को टीकाकरण के दिन टीका लगने से पूर्व स्वास्थ्य टीम को अपनी मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र की छायाप्रति दिखानी होगी। बिना प्रमाणपत्र दिखाए आजमीन हज टीकाकरण नहीं करा सकेंगे। हज यात्रा पर जाने से पहले सभी हज यात्रियों को गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीका लगाकर वैक्सीन की खुराक दी जाती है।
विज्ञापन

इस बार हज यात्रियों को अपना मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस प्रमाणपत्र टीकाकरण से पहले बनवाने का निर्देश जारी किया गया है। टीकाकरण वाले दिन इसकी फोटो कॉपी टीकाकरण केंद्र पर मौजूद मेडिकल अफसर को दिखानी होगी। इसके बाद मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र एवं कोविड रिपोर्ट हज पोर्टल पर अपलोड होनी है। फरवरी मार्च से प्रारंभ होने वाले टीकाकरण शिविर से पहले सभी आजमीनों को प्रपत्र तैयार करने के लिए निर्देश दिए जा रहे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि हज यात्रा 2026 के प्रावधान में शामिल हिंदुओं के तहत आजमीनों को सभी जिम्मेदारी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार टीकाकरण से पहले मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए जायरीनों को बताया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed