{"_id":"5d18bb4e8ebc3e3cf975f781","slug":"first-wife-says-second-wife-killed-my-husband","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत तो पहली पत्नी ने दूसरी पर लगाया जहर देने का आरोप, अब पुलिस भी उलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत तो पहली पत्नी ने दूसरी पर लगाया जहर देने का आरोप, अब पुलिस भी उलझी
Sun, 30 Jun 2019 07:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 30 Jun 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के मौरावां में अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की दो पत्नियों में पहली ने दूसरी पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। पहली पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
संदाना के मजरे स्वयंवरखेड़ा निवासी रामस्वरूप सिंह (55) का पहला विवाह 30 साल पहले रायबरेली जिले की कोतवाली लालगंज के गांव सातनपुर निवासी कलावती के साथ हुआ था। 10 वर्षों तक पति, पत्नी एक साथ रहे। इस दौरान कलावती के तीन पुत्रियां हुईं। बाद में संबंध बिगड़ने पर कलावती बेटियों के साथ अपने मायके चली गई।

कई वर्षों तक कलावती के न आने पर रामस्वरूप ने दूसरा विवाह रायबरेली जिले के एक गांव निवासी महिला से कर लिया था। दूसरी पत्नी से रामस्वरूप को चार बेटियां हुई। शनिवार को रामस्वरूप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पहली पत्नी कलावती ने दूसरी पत्नी पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया।
थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पहली पत्नी कलावती की शिकायत पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।