{"_id":"57fbd7da4f1c1b3e7128ee69","slug":"first-wife-came-into-second-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी में पहुंच गई पहली बीवी, फिर हुआ कुछ ऐसा... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी शादी में पहुंच गई पहली बीवी, फिर हुआ कुछ ऐसा...
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर में पत्नी और बच्चे को छोड़कर एक युवक कूष्मांडा देवी मंदिर में दूसरी शादी रचाने पहुंच गया। दूसरी युवती की मांग में सिंदूर भर ही रहा था कि तभी, उसकी पत्नी बच्चे समेत वहां पहुंच गई और हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस बल ने मामला जानने के बाद युवक को पकड़कर थाने पहुंचा दिया। देर शाम तक पंचायत जारी थी।
फतेहपुर जिले के एक युवक की शादी बिंदकी थाना क्षेत्र के एक गांव में (फतेहपुर) एक युवती से हुई थी। उसका एक बच्चा भी है। शादी के कुछ दिन बाद ही युवक की शराब पीने की लत से पति-पत्नी में विवाद होने लगा। नाराज होकर पत्नी अपने मायके चली आई। इधर, युवक ने चांदपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती से शादी करने की योजना बनाई।
सोमवार को युवती और उसकी मां को लेकर कूष्मांडा देवी मंदिर (घाटमपुर) आया। जानकारी उसकी पहली पत्नी को हुई तो वह भी घाटमपुर पहुंच गई। जैसे ही युवक दूसरी युवती के साथ मंदिर में शादी करने के लिए पंडित को बुलाकर उसकी मांग में सिंदूर भरने लगा। पत्नी बच्चे को गोद में लिए हुए वहां पहुंच गई और हंगामा करने लगी। उसकी मां और कुछ अन्य लोग भी आए थे। मंदिर परिसर में हंगामा होते देख वहां मौजूद पुलिस बल ने दोनों पक्षों को कोतवाली भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दूसरी शादी रुकवा दी गई है।