फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   first time dimple yadav come alone for sp campaign

सपा की सुपरवुमन डिंपल पहली बार अकेले आ रही हैं मैदान में...

Thu, 09 Feb 2017 06:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 09 Feb 2017 06:27 PM IST
सार

कासिमपुर, पिहानी व शाहाबाद में करेंगी जनसभाएं

विज्ञापन
first time dimple yadav come alone for sp campaign
डिंपल यादव (फाइल फोटो)

विस्तार

मुलायम सिंह की बड़ी बहु डिंपल यादव सपा का ऐसा राजनीतिक चेहरा बनकर उभरी है कि उनकी डिमांड अब रैलियों में प्रचार के लिए की जाने लगी है। बहू भी बखूबी पार्टी प्रचाक की कमान संभालने को तैयार है। बता दें डिंपल अपने जीवन में एक प्रेमिका से लेकर अच्छी पत्नी, मां, आज्ञाकारी बहू और राजनीतिज्ञ के रोल में फिट बैठती हैं।

विज्ञापन

साए की तरह सीएम अखिलेश के साथ-साथ रहने वाली डिंपल इस बार अकेले मैदान में

first time dimple yadav come alone for sp campaign
अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव

अभी तक डिंपल जनसभाओं में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ जनता से रूबरू हुई हैं। लेकिन अब सपा की ये सुपरवुमन अकेले ही क्षेत्र में प्रचार करने उतरेंगी। कहते हैं कि आर्मी कर्नल की यह बेटी पहले साए की तरह सीएम अखिलेश के साथ-साथ रहती थी। इस बार वजह चाहे जो भी रही हो यूपी चुनाव में डिंपल ने अकेले प्रचार की कमान संभाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते छह वर्षों में यह पहला मौका

first time dimple yadav come alone for sp campaign
डिंपल यादव (फाइल फोटो)

बीते छह वर्षों में यह पहला मौका होगा जब वह तीन विधानसभाओं में अकेले दौरा करेंगी। यूं तो कन्नौज संसदीय क्षेत्र पिछले छह वर्षो से उनका अपना निर्वाचन क्षेत्र रहा है लेकिन यहां आयोजित होने वाली जनसभाओं में वह अखिलेश यादव के साथ ही आती रही हैं।
 

विज्ञापन

बिना मुख्यमंत्री के किसी भी जनसभा को अब तक नहीं किया था संबोधित

first time dimple yadav come alone for sp campaign
डिंपल यादव के साथ मुलायम सिंह यादव

हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान रोड शो में एक मौका आया था जब वह अकेले ही निकली थी। इसके अलावा वह कई निजी कार्यक्रमों के अलावा सरकार की योजनाओं से संबंधित कार्यक्रमों में शामिल हुई, लेकिन कभी भी बिना मुख्यमंत्री के किसी भी जनसभा को संबोधित नहीं किया।

 

इन जगहों पर होगी डिंपल की सभा

first time dimple yadav come alone for sp campaign
डिंपल यादव (फाइल फोटो)
इन जगहों पर होगी डिंपल की सभा
सांसद डिंपल यादव तीन जगहों पर 10 फरवरी को सभाएं करेंगी। सोमवार को उनका कार्यक्रम तय होने के बाद सपा खेमे ने तो तैयारियां शुरू ही कर दी हैं। प्रशासनिक तौर पर भी व्यवस्थाएं तेज कर दी गई हैं। सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने बताया कि सांसद डिंपल यादव 10 फरवरी को कासिमपुर, पिहानी व शाहाबाद में सभाएं करेंगी।

इसके अलावा आठ फरवरी को सांसद डिंपल यादव की होने जा रही जनसभा स्थल में परिवर्तन किया गया है। तिर्वा के क्रांतिकारी शिक्षा सदन इंटर कालेज त्रिलोकपुर में पर्याप्त स्थान न होने के कारण जनसभा सरदार पटेल इंटर कालेज कचाटीपुर परिसर में होगी। तिर्वा विधानसभा के सपा प्रत्याशी विजय बहादुर पाल ने बताया कि जनसभा दोपहर बारह बजे से शुरू होगी। डिंपल के साथ जया बच्चन भी हेलीकाप्टर से जनसभा स्थल पर पहुंचेंगी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed