फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   First hit, now threatened with acid bathing

पहले मारा, अब तेजाब से नहलाने की धमकी

Mon, 08 Aug 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Mon, 08 Aug 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
First hit, now threatened with acid bathing
हाथ जोड़कर पुलिस से कार्रवाई की मांग करते लोग।  - फोटो : amarujala
कानपुर साउथ। किदवई नगर में शनिवार को छात्रा को साइकिल से गिराकर तमाचे जड़ने वाले आरोपी ने रविवार को तीन साथियों के साथ फिर से छात्रा को रोक लिया। मामले में समझौता नहीं करने पर तेजाब से नहलाने की धमकी दी। छात्रा के शोर मचाने पर लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो लोगों ने हाथ जोड़कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बता दें पुलिस ने मामले में आरोपी अनुराग शुक्ला के चाचा चंद्रभान और भाई अक्षय को रविवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बता दें नौबस्ता के नारायणपुरवा निवासी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा को शनिवार एच ब्लॉक किदवई नगर निवासी अमरनाथ के बेटे अक्षय और अनुराग ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर गिराकर तमाचे जड़े थे। मामले में छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने अमरनाथ, उनके बेटे अक्षय, अनुराग और भाई चंद्रभान के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने चंद्रभान और अक्षय को जेल भेज दिया। इसी खुन्नस में छात्रा को उसके घर के ही पास रोककर रिपोर्ट वापस लेने की धमकी दी गई। एसओ का कहना है कि छात्रा अगर दोबारा तहरीर देगी तो फरार आरोपियों पर एक और रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


छेड़छाड़ पर पार्लर संचालिका को पीटा
कानपुर साउथ। किदवई नगर में नशेबाज शोहदे ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर ब्यूटी पार्लर संचालिका को पीट दिया। जूही बारादेवी निवासी युवती का सफेद कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर है। आरोप है कि ब्यूटी पार्लर के पड़ोस में किराने की दुकान का मालिक अक्सर छेड़खानी करता है। रात को वह ब्यूटी पार्लर बंद कर घर जा रही थी, तभी नशे में उसे रास्ते में रोक हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। विरोध पर गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। उसके मदद के लिए शोर मचाने पर लोग दौड़े तो उन्हें आता देख हाथ छोड़कर भाग निकला। एसओ हरीशंकर मिश्रा का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मारपीट,कपड़े फाड़े, रिपोर्ट
कानपुर। थाना बिठूर के मंधना में प्राइवेट टीचर ने मोहल्ले के युवकों पर छेड़छाड़ के विरोध पर घर में घुसकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक 22 जुलाई को बिठूर से मंधना जाते समय पेम गांव के पास प्रेम शुक्ला के पुत्र ने पीड़िता से छेड़छाड़ की। शाम को पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के घर जाकर इसकी शिकायत की। अगले दिन 23 जुलाई को प्रेम शुक्ला,राम शुक्ला ने अपने साथियों संग पीड़िता के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है पीड़िता के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए गए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर बिठूर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed