फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   first fir after pukrayan train accident

पुखरायां ट्रेन हादसे में पहली एफआईआर दर्ज

Mon, 21 Nov 2016 11:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 21 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
first fir after pukrayan train accident
पुखरायां ट्रेन हादसे के बाद रात को ट्रेक से क्षतिग्रस्त डिब्बे हटाते मजदूर
पुखरायां रेल हादसे में अज्ञात रेलवे कर्मी के खिलाफ आपराधिक एवं रेलवे एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। जीआरपी भीमसेन प्रभारी अर्जुन सिंह की तहरीर पर थाने में तेजी व लापरवाही से ट्रेन चलाना, जानमाल और संपत्ति का नुकसान और रेलवे एक्ट ( आईपीएस की धारा 304 ए :लापरवाही से मौत, 337, 338, 427 और रेलवे एक्ट की धारा 151 और 154) के तहत एफआईआर दर्ज हुई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि विवेचना के दौरान चालक और जिस किसी की भी लापरवाही उजागर होगी, उस पर कानूनन कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुखरायां ट्रेन हादसे में लापरवाही को लेकर बहस और तेज हो गई। ज्ञात हो हादसे में 142 से ज्यादा मौत हुई है और तमाम लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा तब हुआ जब ट्रेन पुखराया स्टेशन से कानपुर के लिए निकली ही थी। हादसा रविवार तड़के 3 बजकर 10 मिनट पर हुआ था।
विज्ञापन


वहीं सोमवार को यह खबर भी सामने आई कि ड्राइवर ने हादसे से पहले ट्रेन में फॉल्ट की शिकायत की थी। पीड़ित यात्रियों और रेलवे सूत्रों से जो बात सामने आई है, उसमें ड्राइवर ने बोगी में खड़खड़ की आवाज होने की शिकायत झांसी में अफसरों से की थी, लेकिन अफसरों ने किसी तरह कानपुर तक ट्रेन को ले जाने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस संबंध में एक्सपर्ट के मुताबिक ट्रेन ड्राइवर को यह अधिकार है कि अगर उसे ट्रेन में कोई भी दिक्कत महसूस हो रही हो तो वह ट्रेन को तत्काल कहीं भी खड़ा कर सकता है। इसकी सूचना पास के स्टेशन मास्टर को देनी होती है ताकि दूसरी ट्रेनों के संचालन में परेशानी न हो और हादसे से बचा जा सके। अब अगर इस ट्रेन में या बोगी में कोई फॉल्ट थी और ड्राइवर को पता चल रहा था तो फिर उसे ट्रेन की स्पीड कम रखनी चाहिए थी, न कि 110 किमी पर ट्रेन दौड़ाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed