{"_id":"57a4f2b44f1c1bdd332b9420","slug":"first-coordination-improvements","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले समन्वय, फिर सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले समन्वय, फिर सुधार
अमर उजाला ब्यूरो /कानपुर
Updated Sat, 06 Aug 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
केडीए में लागू हुए आरटीआई साफ्टवेयर की ट्रेनिंग लेते अधिकारी और कर्मचारी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के अंतर्गत चौराहों-तिराहों के सुधार से पहले इससे जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय बनाएंगे। कमिश्नर ने आईटीएमएस के क्रियान्वयन के लिए पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, केडीए और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। कमेटी सभी चौराहों-तिराहों का संयुक्त निरीक्षण करेगी।
विभागों से जुड़े अफसर एक ही बार में यहां विकास कार्य या अन्य जरूरी काम कराएंगे। ताकि किसी समस्या के होने पर विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी न डाल सकें। इसके चलते शुक्रवार को केडीए-पीडब्ल्यूडी अफसरों का प्रस्तावित निरीक्षण टल गया।
शहर में आईटीएमएस के अंतर्गत शहर भर में पोल लगाने का काम जारी है। पहले चरण में माल रोड और वीआईपी रोड के 25 चौराहों-तिराहों पर पोल लगाने का काम पूरा हो गया है। जीटी रोड पर भी रामादेवी से आईआईटी तक 16 चौराहों पर पोल लगाने का काम जारी है। केडीए ने इन चौराहों-तिराहों पर जेब्रा क्रासिंग, डिवाइडर निर्माण, लेफ्ट फ्री के लिए चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटवाने समेत अन्य जरूरी कार्य पूरे कराने की प्रक्रिया शुरू की है। इसी कड़ी में केडीए ने अन्य विभागों से संपर्क किया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने समन्वय कमेटी बनाने के निर्देश दिए थे। केडीए अधिकारियों के मुताबिक कमेटी चौराहों-तिराहों का संयुक्त निरीक्षण करेगी। जरूरत के मुताबिक चौराहों-तिराहों पर सभी विभाग समन्वय बनाकर एक साथ विकास कार्य कराएंगे।
केडीए की वेबसाइट पर देखें जनसूचना की स्थिति
कानपुर (ब्यूरो)। केडीए ने जनसूचना अधिकार (आरटीआई) के मामलों के त्वरित समाधान के लिए शुक्रवार से सॉफ्टवेयर पर काम शुरू कर दिया है। अब आरटीआई के आवेदकों को सिर्फ केडीए के जनसूचना पटल पर आवेदन करना होगा। इसके बाद जैसे ही सूचना प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड होगी, आवेदक के मोबाइल पर एक पासवर्ड भेजा जाएगा। केडीए की वेबसाइट पर लॉगइन कर आरटीआई संबंधी लिंक पर क्लिक कर पासवर्ड को डालना होगा।
शुक्रवार को केडीए के अफसरों, लिपिकों ने सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग ली।
केडीए के उप सचिव मयंक यादव ने बताया कि नए सॉफ्टवेयर को यूपी डेस्को ने विकसित किया है। संस्थान के प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण दिया। आवेदक वेबसाइट के जरिए निस्तारित हुई सूचना के पत्र का प्रिंट आउट भी निकाल सकेंगे। आवेदकों को प्राधिकरण के चक्कर नहीं लगाने होंगे। केडीए में प्रतिदिन औसतन 12 से 15 आरटीआई के आवेदन आते हैं।
बिधनू-सचेंडी नहर रोड की टोकन मनी जारी
कानपुर (ब्यूरो)। सचेंडी से बिधनू तक प्रस्तावित नहर रोड का निर्माण जल्द शुरू हो सकता है। शासन ने रोड निर्माण के लिए टोकनी मनी के रूप में 36 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। रोड के चौड़ीकरण के लिए शासन पहले ही 24 करोड़ रुपये के इस्टीमेट को मंजूरी दे चुका है। रोड का निर्माण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) करेगा।
करीब 20 किलोमीटर लंबी रोड बनने के बाद हमीरपुर और झांसी हाईवे के बीच सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। सचेंडी-बिधनू के लोगों को हमीरपुर आने-जाने के लिए नौबस्ता तक जाने की जरूरत नहीं होगी। यहां वाहनों का दबाव खत्म होगा।
वर्तमान में नहर रोड एक लेन की है। यह भी खस्ताहाल है। रोड की वर्तमान हालत को सुधारकर इसको दो लेन तक चौड़ी करने का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी ने शासन को भेजा था। पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता राकेश सिंह ने बताया कि रोड निर्माण के लिए टोकन मनी जारी हो गई है। 24 करोड़ रुपये का इस्टीमेट पहले ही मंजूर हो चुका था। जल्द ही रोड निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।