फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Firing was done to show dominance

Kanpur News: वर्चस्व दिखाने के लिए की थी फायरिंग

Sun, 05 Jan 2025 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Firing was done to show dominance
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।  - फोटो : पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
इटावा। अशोकनगर में एक जनवरी की रात फायरिंग करने के मामले में फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने युवकों के दो गुटों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी का आपराधिक इतिहास भी है।
विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कि उन्होंने आपसी झगड़े में फायरिंग की थी। दूसरे पक्ष के युवक का घर पता न होने की वजह से पड़ोसी के घर पर फायरिंग करके खिड़की का शीशा फोड़ दिया था।
विज्ञापन


एसपी सिटी अभयन नाथ त्रिपाठी ने खुलासा करते हुए बताया कि शोभा देवी पत्नी सुखवीर सिंह निवासिनी ग्राम सिकंदरपुर थाना पछायगांव ने थाना फ्रेंस्स कालोनी में सूचना दी थी कि वह अपने पुत्र शिवा यादव उर्फ डुल्ली के साथ आनन्दपुर आश्रम गोगुल कैफे के सामने किराए पर रहती हैं। एक जनवरी को पुत्र शिवा के साथ सुमित उर्फ सनकी समेत चार लोगों ने मारपीट की और
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर करके जान से मारने की भी कोशिश की।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की। इस बीच नितीश सक्सेना निवासी पुरानी पीएसी गली अशोक नगर ने सूचना दी कि दो जनवरी की सुबह दो बाइकों पर सवार व्यक्तियों ने अवैध तमंचों के साथ फायरिंग कर दी। इससे घर में लगा शीशा टूट गया। पुलिस ने इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

रविवार को थाना पुलिस सुंदरपुर मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान उन्हें दो व्यक्ति देसरामऊ की ओर जाने वाले रास्ते पर बने गोदाम के पास संदिग्ध खड़े होने की जानकारी मिली।

इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके सुमित यादव उर्फ सनकी (22) निवासी नगला भगत सरायभूपत थाना जसवंतनगर और तनुज वर्मा उर्फ शक्ति (22) निवासी कृष्णा होटल वाली गली आनंदनगर सदर कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। उनके पाास से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद किया।

इन्होंने अशोकनगर में फायरिंग की थी। वहीं दूसरे पक्ष के शिवा यादव उर्फ ढुल्ली (19) निवासी ग्राम सिकंदरपुर थाना पछायगांव, हाल निवासी आनंद आश्रम गोकुल कैफे के सामने, कपिल कुमार (20) निवासी पचावली चौराहा, आयुष यादव (22) निवासी ग्राम खडैता थाना चौबिया हाल पता अशोकनगर को लोकासई नहर पुल की तरफ बंबिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।


इनके पास से एक बाइक, एक तमंचा, तीन कारतूस, एक खोखा आदि बरामद किए गए हैं। सुमित यादव उर्फ सनकी के खिलाफ नौ मुकदमे, तनुज वर्मा के खिलाफ दो, शिवा यादव उर्फ ढुल्ली के खिलाफ पांच, कपिल कुमार के खिलाफ दो और आयुष यादव के खिलफ पांच मुकदमे दर्ज हैं।

आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित मिश्रा, एसआई सौरभ सिंह, एसआई नितिन चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed